ETH का प्राइस बढ़ने से Ethereum व्हेल एड्रेस में तेजी से बढ़ोतरी

पिछले सप्ताह Ethereum Foundation के मेंबर Tim Beiko ने 'Merge' अपग्रेड के सितंबर में लॉन्च होने की जानकारी दी थी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 20 जुलाई 2022 14:42 IST
ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह के अंत तक ऐसे 130 से अधिक नए वॉलेट्स उभरे थे
  • यह ट्रेंड ETH के स्मॉल इनवेस्टर्स की संख्या में भी दिख रहा है
  • इस अपग्रेड से Ethereum की इलेक्ट्रिसिटी की खपत काफी कम हो सकती है

पिछले कुछ सप्ताह में 1,000 से 1,00,000 ETH के बीच होल्डिंग रखने वाले व्हेल्स की संख्या बढ़ी है

प्रमुख ब्लॉकचेन्स में से एक Ethereum का जल्द अपग्रेड होने की संभावना से इसके नेटिव टोकन ETH के साथ ही इसके stETH कहे जाने वाले स्टेक्ड डेरिवेटिव के प्राइस में भी तेजी आई है। इसके नतीजे में व्हेल्स की संख्या भी बढ़ी है। पिछले सप्ताह Ethereum Foundation के मेंबर Tim Beiko ने 'Merge' अपग्रेड के सितंबर में लॉन्च होने की जानकारी दी थी। 

इस अपग्रेड के बाद Ethereum नेटवर्क एनर्जी की अधिक खपत करने वाले प्रूफ-ऑफ-वर्क मैकेनिज्म से पर्यावरण के अनुकूल माने जाने वाले प्रूफ-ऑफ-स्टेक मैकेनिज्म पर शिफ्ट हो जाएगा। चेन एनालिसिस फर्म Santiment के डेटा से पता चलता है कि पिछले कुछ सप्ताह में 1,000 से 1,00,000 ETH के बीच होल्डिंग रखने वाले व्हेल्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। इससे पहले इन व्हेल्स की संख्या में कमी हो रही थी। पिछले सप्ताह के अंत तक ऐसे 130 से अधिक नए वॉलेट्स उभरे थे। यह ट्रेंड ETH के स्मॉल इनवेस्टर्स की संख्या में भी दिख रहा है। इसके साथ ही 100 या अधिक कॉइन्स रखने वाले एड्रेस की संख्या 45,000 से अधिक के साथ 15 महीने के हाई पर पहुंच गई है। 

Ether के प्राइस में भी पिछले कुछ सप्ताह में लगभग 40 प्रतिशत की तेजी आई है और इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर यह लगभग 1,524 डॉलर पर था। इससे पहले यह गिरकर लगभग 1,000 डॉलर तक भी चला गया था। Merge को कुछ वर्ष पहले लॉन्च होना था लेकिन इसमें कई बार देरी हुई है। हालांकि, मार्केट से जुड़े लोगों को अब इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। अपग्रेड में देरी का असर Ether के प्राइस पर भी हुआ था। वैल्यू के लिहाज से यह दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है।

अपग्रेड से stETH के इनवेस्टर्स को भी राहत मिल सकती है। डेवलपर्स इथेरियम के माइनिंग प्रोटोकॉल को उसके मौजूदा 'प्रूफ ऑफ वर्क' (PoW) मॉडल से 'प्रूफ ऑफ स्टेक' (PoS) में दोबारा कोड कर रहे हैं। इस अपग्रेड से Ethereum की इलेक्ट्रिसिटी की खपत 99 प्रतिशत तक घटने की उम्मीद है। Ethereum माइनर्स को ब्लॉकचेन पर ट्रांजैक्शंस का ऑर्डर देने के लिए बड़े सर्वर फार्म्स का इस्तेमाल करना पड़ता है जिससे इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है और कार्बन एमिशन बढ़ता है। एक अनुमान में बताया गया था कि Ethereum की एक ट्रांजैक्शन की इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल 1,40,893 वीजा क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शंस के बराबर है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blockchain, Upgrade, Ethereum, Transactions, Market, developers, Data
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.