Ethereum के PoS अपग्रेड ने पूरा किया Sepolia ट्रायल

इससे Ethereum के डिवेलपर्स को अपग्रेड जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट में पहले ही देर हो चुकी है

Ethereum के PoS अपग्रेड ने पूरा किया Sepolia ट्रायल

इस अपग्रेड से Ethereum की इलेक्ट्रिसिटी की खपत 99 प्रतिशत तक घटने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • Sepolia टेस्टनेट की अगले कुछ दिनों तक निगरानी की जाएगी
  • Merge को कुछ वर्ष पहले लॉन्च होना था लेकिन इसमें कई बार देरी हुई है
  • अपग्रेड में देरी का असर Ether के प्राइस पर भी पड़ रहा है
विज्ञापन
प्रमुख ब्लॉकचेन नेटवर्क्स में शामिल Ethereum ने अपग्रेड के लिए एक कदम और बढ़ा दिया है। इस प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) अपग्रेड को Merge कहा जा रहा है। इसने पब्लिक टेस्ट नेटवर्क Sepolia पर एक ट्रायल पूरा कर लिया है। इससे Ethereum के डिवेलपर्स को अपग्रेड जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट में पहले ही देर हो चुकी है।

Sepolia टेस्टनेट की अगले कुछ दिनों तक निगरानी की जाएगी। Ethereum के डिवेलपर्स ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "Merge के लिए Sepolia तीन पब्लिक टेस्टनेट्स में से दूसरा होगा।" इन टेस्ट से डिवेलपर्स को यह समझने में मदद मिलेगी कि अपग्रेड होने के बाद नेटवर्क का प्रदर्शन कैसा रहेगा। Ethereum के अपग्रेड से जुड़े कड़े टेस्ट किए जा रहे हैं क्योंकि इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक से डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट दिया जाता है। 

Merge को कुछ वर्ष पहले लॉन्च होना था लेकिन इसमें कई बार देरी हुई है। हालांकि, मार्केट से जुड़े लोगों को अब इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। आगामी घटनाओं के होने पर स्टेबलकॉइन्स के साथ दांव लगाने का मौका देने वाली Polymarket पर इस अपग्रेड के अक्टूबर तक होने पर 67 प्रतिशत और सितंबर तक पर लगभग 13 प्रतिशत ने दांव लगाया है। Ethereum Foundation ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि यह मौजूदा वर्ष की तीसरी या चौथी तिमाही तक हो सकता है। अपग्रेड में देरी का असर Ether के प्राइस पर भी पड़ रहा है। वैल्यू के लिहाज से इस दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस अप्रैल में 3,500 डॉलर से गिरकर लगभग 1,200 डॉलर पर पहुंच गया है। 

अपग्रेड से stETH कहे जाने वाले क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन के इनवेस्टर्स को भी राहत मिल सकती है। डेवलपर्स इथेरियम के माइनिंग प्रोटोकॉल को उसके मौजूदा 'प्रूफ ऑफ वर्क' (PoW) मॉडल से 'प्रूफ ऑफ स्टेक' (PoS) में दोबारा कोड कर रहे हैं। इस अपग्रेड से Ethereum की इलेक्ट्रिसिटी की खपत 99 प्रतिशत तक घटने की उम्मीद है। Ethereum माइनर्स को ब्लॉकचेन पर ट्रांजैक्शंस का ऑर्डर देने के लिए बड़े सर्वर फार्म्स का इस्तेमाल करना पड़ता है जिससे इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है और कार्बन एमिशन बढ़ता है। एक अनुमान में बताया गया था कि Ethereum की एक ट्रांजैक्शन की इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल 1,40,893 वीजा क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शंस के बराबर है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Ethereum, DeFi, Blockchain, Market, Upgrade, developers, Test, Cost
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »