Ethereum ब्लॉकचेन में बग पकड़ने वालों को मिलेंगे 10  लाख डॉलर के रिवॉर्ड

ब्लॉकचेन में बड़े बदलाव के लिए सतर्कता बरती जा रही है क्योंकि Ethereum पर 100 अरब डॉलर से अधिक के DeFi ऐप्स को सपोर्ट मिलता है

Ethereum ब्लॉकचेन में बग पकड़ने वालों को मिलेंगे 10  लाख डॉलर के रिवॉर्ड

Ethereum पर 100 अरब डॉलर से अधिक के DeFi ऐप्स को सपोर्ट मिलता है

ख़ास बातें
  • Ethereum के अपग्रेड को Merge कहा जा रहा है
  • इसे अगले महीने लॉन्च किया जाना है
  • इससे एनर्जी की खपत बहुत कम हो जाएगी
विज्ञापन
लोकप्रिय ब्लॉकचेन्स में से एक Ethereum के अपग्रेड से पहले बग पकड़ने वालों के लिए रिवॉर्ड बढ़ाकर 10 लाख डॉलर कर दिया गया है। Ethereum को जल्द ही एनर्जी की कम खपत करने वाले प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) माइनिंग सिस्टम में कन्वर्ट किया जाना है। इस ब्लॉकचेन के डिवेलपर्स ने अपग्रेड के बाद किसी तरह की मुश्किल से बचने के लिए प्रोग्रामर्स को बग्स को खोजने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Ethereum के अपग्रेड को "Merge" कहा जा रहा है। इसे अगले महीने लॉन्च किया जाना है। इस बारे में Ethereum के डिवेलपर्स ने बताया कि अपग्रेड से पहले मौजूदा Ethereum नेटवर्क को पहले Beacon चेन पर एक्टिवेट करना होगा। ब्लॉकचेन में बड़े बदलाव के लिए सतर्कता बरती जा रही है क्योंकि Ethereum पर 100 अरब डॉलर से अधिक के DeFi ऐप्स को सपोर्ट मिलता है। इस अपग्रेड के लिए टोटल टर्मिनल डिफिकल्टी (TTD) के एक तय स्तर पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। TTD इस ब्लॉकचेन पर फाइनल ब्लॉक के तैयार होने के लिए जरूरी कुल मुश्किल है। 

हाल ही में Goerli टेस्ट नेटवर्क पर Merge टेस्टिंग के अंतिम दौर में पहुंचा था। इस प्रोजेक्ट में इससे पहले रुकावटें आ चुकी हैं। इस अपग्रेड ने पब्लिक टेस्ट नेटवर्क Sepolia पर एक ट्रायल पूरा किया है। Ethereum के डिवेलपर्स ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि Merge के लिए Sepolia तीन पब्लिक टेस्टनेट्स में से दूसरा है। अपग्रेड से stETH कहे जाने वाले क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन के इनवेस्टर्स को भी राहत मिल सकती है। Ethereum माइनर्स को ब्लॉकचेन पर ट्रांजैक्शंस का ऑर्डर देने के लिए बड़े सर्वर फार्म्स का इस्तेमाल करना पड़ता है जिससे इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है और कार्बन एमिशन बढ़ता है। 

एक अनुमान में बताया गया था कि Ethereum की एक ट्रांजैक्शन की इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल 1,40,893 वीजा क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शंस के बराबर है। यह अपग्रेड होने के बाद Ethereum की ट्रांजैक्शन के लिए ऑर्डर stakers से दिया जाएगा। इस सिस्टम को प्रूफ ऑफ स्टेक कहा जाता है। क्रिप्टो माइनिंग के कारण कुछ देशों में इलेक्ट्रिसिटी की कमी हुई थी। इस समस्या से निपटने के लिए चीन ने पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया था। कुछ अन्य देशों में भी इसी कारण से क्रिप्टो माइनिंग का भारी विरोध हो रहा है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Upgrade, Ethereum, Blockchain, Market, Electricity, reward

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »