पहली टैक्स फ्री 'Bitcoin City' बनाने की तैयारी कर रहा El Salvador

देश के पूर्वी हिस्से में बसाई जाने वाली इस सिटी को एक ज्वालामुखी से जियोथर्मल पावर मिलेगी और इसमें वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) के अलावा कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा

पहली टैक्स फ्री 'Bitcoin City' बनाने की तैयारी कर रहा El Salvador

El Salvador सितंबर में Bitcoin का वैध करंसी का दर्जा देने वाला दुनिया का पहला देश बना था

ख़ास बातें
  • इस सिटी को एक ज्वालामुखी से जियोथर्मल पावर मिलेगी
  • इसकी शुरुआती फंडिंग Bitcoin बॉन्ड्स से की जाएगी
  • El Salvador में पहले क्रिप्टो एक्सचेंज का लाइसेंस Bitfinex को मिलेगा
विज्ञापन
Bitcoin को कानूनी दर्जा देने के बाद El Salvador अब दुनिया की पहली "Bitcoin City" बनाने की तैयारी कर रहा है। इसकी शुरुआती फंडिंग Bitcoin बॉन्ड्स से की जाएगी। El Salvador के राष्ट्रपति Nayib Bukele ने इसकी घोषणा की है। वह अपने देश में इनवेस्टमेंट को बढ़ाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी से फायदा उठाना चाहते हैं।

न्यूज़ एजेंसी Reuters के अनुसार, El Salvador में  Bitcoin को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए गए एक सप्ताह के इवेंट के समापन पर Bukele ने बताया कि देश के पूर्वी हिस्से में बसाई जाने वाली इस सिटी को एक ज्वालामुखी से जियोथर्मल पावर मिलेगी और इसमें वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) के अलावा कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा।

भारत में 22 नवंबर को सुबह के कारोबार में Bitcoin का प्राइस 46.84 लाख रुपये का था।

Bukele ने कहा, "यह पूरी तरह से इकोलॉजिकल सिटी होगी जिसे एक ज्वालामुखी से पावर मिलेगी। इसमें इनवेस्टमेंट कर जितना चाहें मुनाफा कमा सकते हैं।"

उन्होंने बताया कि सिटी में लगाए जाने वाले VAT के आधे हिस्से का इस्तेमाल सिटी के कंस्ट्रक्शन और बाकी का उपलब्ध कराई जाने वाली सर्विसेज पर किया जाएगा। इसमें पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगभग तीन लाख Bitcoin खर्च होने का अनुमान है।

El Salvador सितंबर में Bitcoin का वैध करंसी का दर्जा देने वाला दुनिया का पहला देश बना था।

Bukele एक लोकप्रिय राष्ट्रपति हैं लेकिन ओपनियन पोल्स से पता चलता है कि El Salvador के लोग Bitcoin को लेकर उनकी बड़ी योजनाओं से आशंकित हैं। सरकार के खिलाफ इस मुद्दे पर प्रदर्शन भी हुए हैं।

एलेक्जेंडर की ओर से बसाई गई सिटीज से अपनी योजना को जोड़ते हुए  Bukele ने कहा कि Bitcoin City सर्कुलर होगी। इसमें रेजिडेंशियल और कमर्शियल एरिया, एक एयरपोर्ट और सेंट्रल प्लाजा होगा जिसका डिजाइन ऊपर से देखने पर Bitcoin के सिंबल जैसा लगेगा।

Bukele ने कहा, "दुनिया भर में Bitcoin को फैलाने के लिए हमें ऐसी सिटीज बनानी चाहिए।" उन्होंने बताया कि Bitcoin की सिक्योरिटी वाले बॉन्ड्स अगले वर्ष की शुरुआत में जारी किए जाएंगे। 

इवेंट के दौरान ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर Blockstream के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर, Samson ने बताया कि 10 वर्ष की अवधि वाले शुरुआती बॉन्ड्स को "Volcano Bond" कहा जाएगा। ये एक अरब डॉलर के होंगे। इन पर 6.5 प्रतिशत का इंटरेस्ट दिया जाएगा। 

El Salvador की सरकार एक सिक्योरिटीज लॉ बनाने पर काम कर रही है। El Salvador में पहला क्रिप्टो एक्सचेंज शुरू करने का लाइसेंस Bitfinex को मिलेगा।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, El Salvador, Bonds, Cryptocurrecny
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »