दुबई की वर्चुअल एसेट्स रेगुलेटरी अथॉरिटी बनाएगी Metaverse हेडक्वार्टर

VARA की योजना एक वर्चुअल हेडक्वार्टर बनाने की है। इसे MetaHQ कहा जाएगा। इसके साथ ही VARA ने Web3 में आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 4 मई 2022 17:44 IST
ख़ास बातें
  • मेटावर्स में मौजूदगी वाली VARA ऐसी पहली क्रिप्टो रेगुलेटरी अथॉरिटी होगी
  • कैरिबियाई देश बारबाडोस मेटावर्स में डिजिटल दूतावास शुरू करेगा
  • बहुत सी क्रिप्टो फर्में दुबई अपने ऑफिस खोल रही हैं

इसके लिए VARA ने मेटावर्स से जुड़ी फर्म Sandbox के साथ पार्टनरशिप की है

वर्चुअल एसेट्स के रेगुलेशन के लिए दुबई में हाल ही में बनाई गई अथॉरिटी VARA ने मेटावर्स में अपनी मौजूदगी पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए VARA ने मेटावर्स से जुड़ी फर्म Sandbox के साथ पार्टनरशिप की है। VARA की योजना एक वर्चुअल हेडक्वार्टर बनाने की है। इसे MetaHQ कहा जाएगा। इसके साथ ही VARA ने Web3 में आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा है। 

मेटावर्स में मौजूदगी दर्ज कराने वाली VARA पहली क्रिप्टो रेगुलेटरी अथॉरिटी होगी। दुबई के क्राउन प्रिंस और दुबई एग्जिक्यूटिव काउंसिल के चेयरमैन Sheikh Rashid Al Maktoum ने बताया, "VARA के रिसोर्सेज को मेटावर्स के जरिए बढ़ाने से दुबई एक प्रोटोटाइप डीसेंट्रलाइज्ड रेगुलेटर मॉडल तैयार कर रहा है। इसके लिए विभिन्न देशों की अथॉरिटीज और इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स को निमंत्रित किया जाएगा।" Bloomberg Intelligence ने हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा था कि मेटावर्स का मार्केट 2024 तक 800 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। कैरिबियाई देश बारबाडोस ने मेटावर्स में एक डिजिटल दूतावास खोलने की योजना बनाई है। 

क्रिप्टो से जुड़े नए कानून का उल्लंघन करने वालों को सजा देने का अधिकार भी VARA के पास है। यह उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के अलावा और उनके कारोबार को बंद कर सकती है। दुबई के निवासियों को क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज में शामिल होने से पहले  VARA के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा क्रिप्टो एक्सचेंज जैसे वर्चुअल एसेट्स से जुड़े कारोबारों को भी VARA को डिटेल्स देनी होंगी। दुबई में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े कानून को लागू करने का उद्देश्य इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स को लागू करना और इस इंडस्ट्री को बढ़ाना है। इससे क्रिप्टो इनवेस्टर्स के लिए सुरक्षा और पारदर्शिता को भी पक्का किया जाएगा।

बहुत सी बड़ी फर्में UAE के दुबई और अबु धाबी जैसे रीजंस में अपने ऑफिस खोल रही हैं। इनमें क्रिप्टो एक्सचेंज Binance भी शामिल है। दुबई में क्रिप्टो सेगमेंट को बढ़ावा देने के लिए अलग जोन बनाने की भी योजना है। इससे खाड़ी देशों में क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट करने वालों की संख्या भी बढ़ सकती है। हाल ही में क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के दुबई में हेडक्वार्टर शिफ्ट करने की अटकलें लगी थी। हालांकि, एक्सचेंज ने यह ने स्पष्ट किया था कि उसका हेडक्वार्टर मुंबई में है और इसी शहर में रहेगा। इन अटकलों की वजह देश में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर लागू किए गए टैक्स कानून और इनसे एक्सचेंज के बिजनेस पर असर पड़ने की आशंका थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Metaverse, Dubai, Regulator, Expansion, Law, UAE
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.