Dogecoin के फाउंडर ने निकाली भड़ास, क्रिप्टोकरेंसी को बताया बोगस

अपने दूसरे ट्वीट में, पामर ने कहा कि डिजिटल करेंसी मुख्य रूप से टैक्स से बचाव और रेगुलेटरी निरीक्षण से बचाव के जरिए "अपने समर्थकों के धन को बढ़ाने" के लिए बनाई गई थीं।

Dogecoin के फाउंडर ने निकाली भड़ास, क्रिप्टोकरेंसी को बताया बोगस

Dogecoin की शुरुआत एक मज़ाक के तौर पर 2013 में हुई थी

ख़ास बातें
  • Dogecoin के को-फाउंडर Jackson Palmer ने क्रिप्टोकरेसी पर निकाली भड़ास
  • क्रिप्टोकरेंसी को बताया दक्षिणपंथी और अति-पूंजीवादी तकनीक
  • पूछे जाने पर बताया कि क्रिप्टोकरेंसी बाज़ार में नहीं आएंगे वापस
विज्ञापन
Dogecoin के सह-निर्माता जैक्सन पामर (Jackson Palmer) ने सोशल मीडिया पर यह कहते हुए भड़ास निकाली कि वह क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में वापस कदम नहीं रखेंगे। उन्होंने क्रिप्टो को "स्वाभाविक रूप से दक्षिणपंथी, अति-पूंजीवादी तकनीक" बताया। आमतौर पर पामर सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं रहते हैं। 2019 में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को भी प्राइवेट कर दिया था। यहां तक कि जब इस साल की शुरुआत में डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price) रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था, तब भी पामर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ नहीं कहा था। हालांकि, बुधवार को पामर ने ट्विटर को अपनी भड़ास निकालने के लिए लंबे समय बाद इस्तेमाल किया। उन्होंने विभिन्न क्रिप्टोकरेंसी पर अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने क्रिप्टो को बोगस कहा और "एक स्वाभाविक रूप से दक्षिणपंथी, अति-पूंजीवादी तकनीक" कह दिया।

अपने पहले ट्वीट में, मीम करेंसी के सह-निर्माता ने कहा कि उनसे अक्सर पूछा जाता था कि क्या वह क्रिप्टो टोकन की दुनिया में वापस आएंगे। जबकि उस सवाल का उनका जवाब पूरे दिल से "नहीं" है।
 

अपने दूसरे ट्वीट में, पामर ने कहा कि डिजिटल करेंसी मुख्य रूप से टैक्स से बचाव और रेगुलेटरी निरीक्षण से बचाव के जरिए "अपने समर्थकों के धन को बढ़ाने" के लिए बनाई गई थीं। उन्होंने कहा कि "विकेंद्रीकरण" के दावों के बावजूद, धनी लोगों के एक पावरफुल ग्रुप ने क्रिप्टो मार्केट को नियंत्रित किया हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि क्रिप्टोकरेंसी आज की पूंजीवादी व्यवस्था के सबसे खराब हिस्से को लेने की तरह है, जिसमें भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और असमानता शामिल हैं।

इसी तरह उन्होंने अपने ट्वीट की सीरीज़ में और भी कई टॉपिक पर अपना गुस्सा निकाला।

2015 में, पामर ने क्रिप्टोकरेंसी समुदाय से "अनुपस्थिति के लिए विस्तारित छुट्टी" की घोषणा की थी। उन्होंने इसे "टॉक्सिक" बताया था और "श्वेत पुरुष-प्रधान" होने के लिए इसकी आलोचना भी की थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  2. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  6. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  7. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  8. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  9. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  10. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »