Ethereum के क्रिएटर की मदद से Dogecoin अपना रहा है PoS मॉडल, जानें इसकी डिटेल्स

UpOnly के हालिया पॉडकास्ट एपिसोड में, इथेरियम के संस्थापक विटालिक ब्यूटिरिन ने मीम कॉइन के बारे में उनके विचार को शेयर किया।

Ethereum के क्रिएटर की मदद से Dogecoin अपना रहा है PoS मॉडल, जानें इसकी डिटेल्स

PoS मॉडल क्रिप्टो होल्डर्स को कॉइन को दांव पर लगाने और अपने खुद के वैलिडेटर नोड्स बनाने की अनुमति देता है

ख़ास बातें
  • Ethereum को-फाउंडर Vitalik Buterin की मदद से Dogecoin अपनाएगा PoS मॉडल
  • हर बड़ी क्रिप्टोकरंसी में PoS पर स्विच करने का एक्टिव प्लान है: Buterin
  • क्रिप्टो होल्डर्स को कॉइन दांव पर लगाकर रिवॉर्ड कमाने का मिलता है मौका
विज्ञापन
Dogecoin अपने सिस्टम में एक  बड़ा बदलाव करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, और इस बदलाव में मीम कॉइन की मदद इथेरियम (Ethereum) के को-फाउंडर विटालिक ब्यूटिरिन (Vitalik Buterin) करने वाले हैं। अत्यधिक ऊर्जा की खपत और पर्यावरण के लिए खराब होने के चलते आलोचनाओं का सामना करने के चलते प्रूफ ऑफ वर्क (PoW) ब्लॉकचैन कंसेसस मैकेनिज़्म ने क्रिप्टो प्रोजेक्ट का समर्थन लगभग खो दिया है। यही कारण है कि Dogecoin उन लेटेस्ट क्रिप्टोकरंसी में से एक है, जो अधिक कुशल प्रूफ ऑफ स्टेक (PoS) मैकेनिज़्म में प्रवेश करने की प्लानिंग कर रही है। इसमें उनकी विटालिक ब्यूटिरिन कर रहे हैं। डॉजकॉइन फाउंडेशन एक नॉन-प्रॉफिट प्रोजेक्ट है, जिसका लक्ष्य मीम कॉइन के डेवलपमेंट को सपोर्ट करना है। अब, इसने घोषणा की है कि Dogecoin का प्रूफ ऑफ स्टेक ब्लॉकचैन का नया मॉडल डॉजकॉइन नेटवर्क के शासन और प्रबंधन के लिए कम्युनिटी और DOGE निवेशकों का ज्यादा योगदान लेगा।

UpOnly के हालिया पॉडकास्ट एपिसोड में, इथेरियम के संस्थापक विटालिक ब्यूटिरिन ने मीम कॉइन के बारे में उनके विचार को शेयर किया। उन्होंने कहा कि "एक को छोड़कर हर प्रमुख क्रिप्टोकरंसी में अंततः प्रूफ ऑफ स्टेक [PoS] पर स्विच करने के लिए एक एक्टिव प्लान है।" अपने दावे को साबित करते हुए, उन्होंने बताया कि इथेरियम PoS का सबसे बड़ा सबूत है।

December 2021 के आखिर में, Dogecoin के "ट्रेलमैप" को अपडेट किया गया था। इस अपडेटिड ट्रायलमैप में कई प्रस्तावों पर काम किया जा रहा है, जिनमें "कम्युनिटी स्टेकिंग" भी शामिल है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह DOGE होल्डर्स को उनके टोकन को दांव पर लगाने के लिए रिवॉर्ड करेगा, जैसे कि प्रूफ ऑफ स्टेक चेन पर पहले से ही होता आया है। हालांकि, यह ट्रेलमैप में सीधे तौर पर यह नहीं कहा गया था कि डॉजकॉइन में बदलाव किया जा रहा है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि कम्युनिटी स्टेकिंग इथेरियम के वर्तमान हाइब्रिड मॉडल का अनुकरण करेगा, जो PoW और PoS चेन को एक साथ चलाएगा।
 

Proof of Stake (PoS): How it works

यदि आप सोच रहे हैं कि प्रूफ-ऑफ-स्टेक आखिर होता क्या है, तो बता दें कि यह मॉडल क्रिप्टोकरंसी होल्डर्स को कॉइन को दांव पर लगाने और अपने खुद के वैलिडेटर नोड्स बनाने की अनुमति देता है। स्टेकिंग तब होती है, जब कोई यूज़र लेनदेन को वैरिफाई करने के लिए अपने कॉइन को दांव पर लगाने का फैसला लेता है। जब यूज़र उन्हें दांव पर लगाता है, तो कॉइन को लॉक कर दिया जाता है, लेकिन यदि यूज़र उन्हें ट्रेड करना चाहता है, तो इन कॉइन को अन-स्टेक किया जा सकता है।

जब ट्रांजेक्शन का एक ब्लॉक प्रोसेस होने के लिए तैयार होता है, तो क्रिप्टोकरंसी का प्रूफ ऑफ स्टेक प्रोटोकॉल ब्लॉक को रिव्यू करने के लिए एक वैलिडेटर नोड को चुनता है। वैलिटेडर जांचता है कि ब्लॉक में हुई ट्रांजेक्शन सही है। यदि ऐसा है, तो वे ब्लॉक को ब्लॉकचैन में जोड़ते हैं और उनके योगदान के लिए क्रिप्टो रिवॉर्ड प्राप्त करते हैं।

हालांकि, यदि कोई वैलिडेटर गलत जानकारी के साथ ब्लॉक जोड़ने का प्रस्ताव करता है, तो वे दंड के रूप में दांव पर लगी कुछ हिस्सेदारी को खो देते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »