Cryptocurrency News: डॉजकॉइन, बिटकॉइन और ईथर में आई गिरावट, टीथर में 1% की बढ़ोत्तरी

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में बीते सप्ताह थोड़ी गिरावट आई है। डॉजकॉइन, बिटकॉइन और ईथर जैसे कॉइन्स की कीमत नीचे आ गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 सितंबर 2021 18:04 IST
ख़ास बातें
  • टीथर में 1 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
  • क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजेक्शन और ट्रेड में दुनियाभर में देखा जा रहा इजाफा।
  • एक रिपोर्ट के अनुसार रोज़ 35 हजार से अधिक Bitcoin ट्रांजेक्शन होते हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार साल 2021 के अंत तक क्रिप्टोकरेंसी में आ सकता है काफी उछाल।

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में बीते सप्ताह थोड़ी गिरावट आई है। डॉजकॉइन, बिटकॉइन और ईथर जैसे कॉइन्स की कीमत नीचे आ गई है। पिछले दिनों एक घोषणा सामने आई कि वॉलमार्ट लाइटकॉइन को स्वीकार करेगा, जो कि फर्जी खबर साबित हुई। इसने निवेशकों में भ्रम पैदा किया और डिजिटल कॉइन्स की कीमतों में गिरावट आ गई। खबर लिखने के समय बिटकॉइन की कीमत 45000 डॉलर (लगभग 33 लाख 18 हजार रु) से ऊपर थी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2021 के आने वाले महीनों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में काफी इजाफा हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो साल की शुरुआत की तरह क्रिप्टो बाजार की चमक एक बार फिर लौट सकती है। 

सोमवार को भारत में बिटकॉइन की कीमत 3.35 फीसदी लुढ़क गई। यह क्रिप्टोकरेंसी 36,44,325 रुपये पर ट्रेड कर रही है। इससे पहले यह 37,70,785 रुपये पर बंद हुई थी। Gadgets 360 Bitcoin Price History ट्रैकर के अनुसार पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन 1 लाख रुपये से अधिक तक नीचे हो गया है।  

Ethereum, जिसकी कीमत फिलहाल 2,56,011 रुपये पर है, भी 4.82 प्रतिशत से नीचे आ गया है। यह क्रिप्टोकरेंसी 2,68,975 रुपये पर बंद हुई थी और इसमें लगभग 12,000 रुपये की गिरावट आ गई है। वहीं पिछले सप्ताह Dogecoin 20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था जो 5.76 प्रतिशत गिरने के बाद अब 17.86 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 
अगर बात करें दूसरी क्रिप्टोकरेंसी जैसे Tether और USD Coin तो इन दोनों में ही 1 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है और प्रत्येक 79.89 रुपये पर बना हुआ है।

क्रिप्टोकरेंसी के ट्रांजेक्शन और ट्रेड में दुनियाभर में इजाफा देखा जा रहा है। भले ही दुनिया के कई हिस्सों में इसे सपोर्ट नहीं मिल रहा हो। पिछले सप्ताह यूरोपियन सेंट्रल बैंक के प्रेजिडेंट Christine Lagarde ने कहा कि वो क्रिप्टोकरेंसी को रियल नहीं मानते हैं।  वहीं दूसरी तरफ स्टेटिसटिक्स प्लैटफॉर्म CompareCamp ने हाल ही में रिपोर्ट में कहा है कि प्रतिदिन 350,000 से अधिक बिटकॉइन ट्रांजेक्शन होते हैं, जिसमें औसतन हर घंटे 14,904 या प्रति सेकंड चार ट्रांजेक्शन होते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrecny News in Hindi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  2. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.