बैंक ऑफ रूस की डिजिटल करेंसी का ट्रायल शुरू, दो बैंकों में इस्‍तेमाल हुआ ‘डिजिटल रूबल’

क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर रूस में अनिश्‍चितता का माहौल है। रूस के सेंट्रल बैंक और वित्त मंत्रालय ने अलग-अलग रुख जाहिर किया है।

बैंक ऑफ रूस की डिजिटल करेंसी का ट्रायल शुरू, दो बैंकों में इस्‍तेमाल हुआ ‘डिजिटल रूबल’

मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए कस्‍टमर्स के बीच ‘डिजिटल रूबल’ ट्रांसफर की एक साइकल पूरी हो गई है।

ख़ास बातें
  • रूस के दो बैंक पहले ही डिजिटल करेंसी प्‍लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं
  • यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब क्रिप्‍टोकरेंसी पर नियम बन रहे हैं
  • लोगों के लिए डिजिटल रूबल में ट्रांसफर करना मुफ्त होगा
विज्ञापन
रूस के सेंट्रल बैंक- ‘बैंक ऑफ रूस' (Bank of Russia) ने ऐलान किया है कि उसने अपनी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) का शुरुआती ट्रायल कर लिया है। इसे ‘डिजिटल रूबल' कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक, बैंक ऑफ रूस के दो बैंक पहले ही डिजिटल करेंसी प्‍लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं और मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए  कस्‍टमर्स के बीच ‘डिजिटल रूबल' ट्रांसफर की एक साइकल पूरी हो गई है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब रूस का केंद्रीय बैंक और वित्‍त मंत्रालय क्रिप्‍टोकरेंसी रेगुलेशंस को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं।   

बैंक ऑफ रूस के डेप्‍युटी चेयरमैन ओल्गा स्कोरोबोगेटोवा ने कहा कि डिजिटल रूबल प्लेटफॉर्म देश के नागरिकों, बिजनेसेज और राज्य के लिए एक नया अवसर है। उन्‍होंने बताया कि डिजिटल रूबल में ट्रांसफर करना मुफ्त होगा। बिजनेसेज को भी यही सहूलियत दी जाएगी, जिससे उनकी लागत घटेगी। 

माना जा रहा है कि 'डिजिटल रूबल' को इशू करने की शुरुआत डिजिटल वॉलेट खोलकर और ट्रांसफर प्रोसेस शुरू करके की जाएगी। अगला चरण में गुड्स और सर्विसेज पेमेंट्स की टेस्टिंग होगी। बैंक ऑफ रूस ने संकेत दिया है कि ऑफलाइन पेमेंट और नॉन-रेजिडेंट यूजर्स के साथ लेनदेन का ऑप्‍शन देने की भी तैयारी है। 

Finextra की एक रिपोर्ट के अनुसार, VTB बैंक और PSB उन 12 फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशंस में से हैं, जो बैंक ऑफ रूस के CBDC पायलट प्रोग्राम में हिस्‍सा ले रहे हैं। दोनों बैंकों ने सफलतापूर्वक इसे टेस्‍ट किया है। कुछ और इंस्टिट्यूशंस भी इस पायलट प्रोग्राम का हिस्‍सा हैं। इनमें Sberbank, Alfa-Bank, Gazprombank, Tinkoff Bank, Promsvyazbank, Rosbank, Ak Bars Bank, Dom.RF Bank, SKB-Bank, Soyuz और TKB Bank शामिल हैं।

गौरतलब है कि क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर रूस में अनिश्‍चितता का माहौल है। रूस के सेंट्रल बैंक और वित्त मंत्रालय ने अलग-अलग रुख जाहिर किया है। पिछले महीने रूस के सेंट्रल बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर पूरी तरह से बैन लगाने का प्रस्‍ताव दिया था। दूसरी ओर रूसी वित्त मंत्रालय ने सुझाव दिया था कि क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर रेगुलेशन लागू करना ज्‍यादा फायदेमंद हो सकता है।

कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि क्रिप्‍टोकरेंसी को रेगुलेट करने को लेकर सरकार और बैंक ऑफ रूस ने एक समझौता किया है। इसमें क्रिप्टो को DFA (डिजिटल फाइनेंशियल असेट्स) के बजाय ‘करेंसीज के एनालॉग' के रूप में परिभाषित किया जाएगा। इसके साथ ही कानूनी तरीके से क्रिप्‍टो का इस्‍तेमाल पूरी आइडे‍ंटिटी के साथ सिर्फ बैंकिंग सिस्‍टम या लाइसेंस प्राप्‍त बिचौलियों के जरिए हो सकेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »