दुनिया के 60 क्रिप्टो प्लेटफॉर्म के साथ Visa की पार्टनरशिप, डिजिटल करेंसी खर्च करना होगा आसान

वीजा Visa में हेड ऑफ क्रिप्टो ‘क्यू शेफील्ड’ ने एक इंटरव्‍यू में कहा कि वीजा ने क्रिप्टो स्पेस में काफी मोमेन्‍टम बना लिया है

दुनिया के 60 क्रिप्टो प्लेटफॉर्म के साथ Visa की पार्टनरशिप, डिजिटल करेंसी खर्च करना होगा आसान

Photo Credit: Reuters

वीजा का मकसद दुनियाभर में उसकी 80 मिलियन मर्चेंट लोकेशंस के जरिए क्रिप्‍टो नेटवर्क के लिए ब्रिज तैयार करना है।

ख़ास बातें
  • Visa में हेड ऑफ क्रिप्टो ‘क्यू शेफील्ड’ ने एक इंटरव्‍यू में यह जानकारी दी
  • Visa की स्‍टडी में पता चला है कि दुनियाभर में क्रिप्‍टो की जानकारी है
  • कंपनी दुनियाभर के क्रिप्‍टो नेटवर्क के लिए एक ब्रिज बनाना चाहती है
विज्ञापन
डिजिटल पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर वीजा Visa ने कार्ड प्रोग्राम लॉन्च करने के लिए 60 प्रमुख क्रिप्टो प्लेटफॉर्म के साथ पार्टनरशिप की है। इससे दुनिया भर में वीजा की 80 मिलियन लोकेशंस पर कंस्‍यूमर्स के लिए डिजिटल करेंसी को चेंज करना और खर्च करना आसान हो जाएगा। वीजा Visa में हेड ऑफ क्रिप्टो ‘क्यू शेफील्ड' ने एक इंटरव्‍यू में जोर दिया कि वीजा ने क्रिप्टो स्पेस में काफी मोमेन्‍टम बना लिया है और वह कार्ड-बेस्‍ड सर्विसेज की तुलना में क्रिप्टो इकोसिस्‍टम को ज्‍यादा तरीकों से सपोर्ट करता रहेगा। 

शेफील्ड के अनुसार, वीजा की क्रिप्टो एक्टिविटी का दायरा काफी बढ़ गया है। वर्तमान में वीजा के कई डिपार्टमेंट में सैकड़ों लोग क्रिप्टो पर काम कर रहे हैं, जबकि कुछ साल पहले इनकी संख्‍या मुट्ठी भर थी। 

शेफील्ड का कहना है कि पिछले 18 महीनों में वीजा ने क्रिप्टो प्लेटफॉर्म के साथ अपने कॉन्‍ट्रैक्‍ट्स चार गुना तक बढ़ाए हैं। यह संख्‍या अब 60 हो गई है। इन क्रिप्टो कंपनियों में FTX, ब्लॉकफी, Crypto.com, कॉइनबेस और बिनेंस शामिल हैं। 

क्रिप्‍टोकरेंसी पर लोग कितना विश्‍वास करते हैं, इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए वीजा ने कंस्‍यूमर के विचार जानने के लिए एक ग्‍लोबल सर्वे भी किया था। डेटा से पता चला कि क्रिप्टो के बारे में हर जगह लोग जानते हैं। सर्वे में हिस्‍सा लेने वाले करीब एक तिहाई लोगों ने क्रिप्‍टो का इस्‍तेमाल फाइनेंशियल इंस्‍ट्रूमेंट या मीडियम ऑफ एक्‍सचेंज के रूप में किया था। 

शेफील्ड के अनुसार, वीजा को उम्मीद है कि नॉन-फंजिबल टोकन या NFT आने वाले समय में रिटेल, सोशल मीडिया, एंटरटेनमेंट और कॉमर्स में अहम भूमिका निभाएंगे। मर्चेंट्स, ब्रांडों और कंटेंट प्लेटफॉर्मों ने NFT-कॉमर्स इकोसिस्‍टम में काफी दिलचस्‍पी दिखाई है। 

शेफील्ड ने बताया कि वीजा का मकसद दुनियाभर में उसकी 80 मिलियन मर्चेंट लोकेशंस के जरिए क्रिप्‍टो नेटवर्क के लिए ब्रिज तैयार करना है। 

हाल ही में Visa ने बैंकों और मर्चेंट्स के लिए ग्‍लोबल क्रिप्टो एडवाइजरी सर्विस भी शुरू की है। इस सर्विस के तहत Visa अपने क्‍लाइंट्स यानी इंस्टिट्यूशंस को क्रिप्टोकरेंसी के बारे में शिक्षित करेगी। डिज‍िटल करेंसी से जुड़े ऑफर्स देने के लिए क्‍लाइंट Visa के पेमेंट प्रोसेसर नेटवर्क का इस्‍तेमाल कर सकेंगे। यही नहीं, बैकएंड ऑपरेशंस को मैनेज करने में भी Visa की ओर से मदद की जाएगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »