10 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगने के बाद BlockFi ने नए Bitcoin अकाउंट खोलने बंद किए

BlockFi ने यह भी घोषणा की है कि कंपनी एक नए, रेगुलेट्री का अनुपालन करने वाले लैंडिंग प्रोडक्ट को रजिस्टर करने की योजना बना रही है, जो क्रिप्टो इंडस्ट्री में अपनी तरह का पहला प्रोडक्ट होगा।

10 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगने के बाद BlockFi ने नए Bitcoin अकाउंट खोलने बंद किए

BlockFi एक क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म है, जो क्रिप्टो एसेट लैंडिंग सर्विस देता है

ख़ास बातें
  • BlockFi ने SEC के निष्कर्षों को स्वीकार या अस्वीकार नहीं किया
  • जुर्माने में से 5 करोड़ डॉलर SEC और बचा अमाउंट स्टेट रेगुलेटर्स को मिलेगा
  • BlockFi क्रिप्टो एसेट इंटरेस्ट अकाउंट प्रदान करता है
विज्ञापन
क्रिप्टो-लैंडिंग प्लेटफॉर्म BlockFi ने अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) और कई राज्यों के रेगुलेटर्स द्वारा चलाई जा रही जांच को निपटाने के लिए 100 मिलियन डॉलर (लगभग 755 करोड़ रुपये) का भुगतान करने पर सहमती जताई है। बता दें कि SEC का आरोप है कि ब्लॉकफाई ने रेगुलेटर्स द्वारा लगाए गए जुर्माने के बारे में बताते हुए अपने डिपोज़िटर्स को उसके रिक्स के बारे में गलत तरीके से बाताया। यह किसी क्रिप्टोकरेंसी फर्म के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है।

SEC सचिव वैनेसा कंट्रीमैन (Vanessa Countryman) के आदेश में कहा गया है, "ब्लॉकफाई ने बीआईए (ब्लॉकफाई इंटरेस्ट अकाउंट) निवेशकों को अपने लोन पोर्टफोलियो में जोखिम के स्तर को लेकर गलत बयान दिया।" उन्होंने कहा "ब्लॉकफाई ने कई वेबसाइट पोस्ट में एक बयान दिया कि इसके [कंपनी के] इंस्टीट्यूशनल लोन 'आम तौर पर' अति-संपार्श्विक थे, जबकि वास्तव में, अधिकांश लोन नहीं थे।"

BlockFi ने SEC द्वारा लगाए गए जुर्माने की पुष्टि करते हुए एक प्रेस रिलीज़ जारी की। हालांकि, कंपनी ने SEC के निष्कर्षों को स्वीकार या अस्वीकार नहीं किया।

SEC के निष्कर्ष में सेंट्रलाइज़्ड फाइनेंशियल ऑफरिंग और डीसेंट्रलाइज़्ड फाइनेंशियल (DeFi) लैंडिंग प्लेटफार्मों के बीच के मुख्य अंतरों में से उस एक अंतर को उजागर भी किया गया, जहां प्रत्येक जमाकर्ता (डिपोज़िटर) और ऋणदाता (लैंडर) के लिए पोजीशन और टर्म्स उनके द्वारा चलाए जा रहे ब्लॉकचेन पर वैरिफाई होती हैं।

BlockFi क्रिप्टो एसेट इंटरेस्ट अकाउंट प्रदान करता है, जो यूज़र्स को बैंकों की तुलना में बेहतर ब्याज कमाने में मदद करता है। हालांकि, SEC ने इन इंटरेस्ट-एर्निंग प्रोडक्ट्स को सिक्योरिटीज़ के रूप में घोषित किया है, क्योंकि क्रिप्टो एसेट का उपयोग उधार देने और इंटरेस्ट कमाने के लिए किया जाता है।

BlockFi ने यह भी घोषणा की है कि कंपनी एक नए, रेगुलेट्री का अनुपालन करने वाले लैंडिंग प्रोडक्ट को रजिस्टर करने की योजना बना रही है, जो क्रिप्टो इंडस्ट्री में अपनी तरह का पहला प्रोडक्ट होगा।

बड़े पैमाने पर जर्माने को DeFi इकोसिस्टम के लिए एक भारी झटके के रूप में देखा जा रहा है। TechCrunch से बात करते हुए, क्रिप्टो-एसेट अटॉर्नी मैक्स डिलेंडॉर्फ (Max Dilendorf) कहते हैं कि SEC ने अनिवार्य रूप से DeFi लैंडिंग बिजनेस मॉडल का "सफाया" कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इंटरेस्ट-बीयरिंग अकाउंट प्रदान करने के इच्छुक किसी भी क्रिप्टो प्लेटफॉर्म को अनिवार्य रूप से पब्लिक-ट्रेडिंग कंपनी बनने की आवश्यकता होगी। यह DeFi के बिल्कुल विपरीत है, जो बड़े पैमाने पर डीसेंट्रलाइज़्ड ऑटोनोमस ऑर्गनाइजेशन (DAOs) द्वारा ऑपरेट किया जाता है। जो फर्में इस दिशा में चलना चाहती हैं, उन्हें एक S-1 स्टेटमेंट फाइल करना होगा, जो एक इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) शुरू करने के समान है। इस महंगे प्रोसेस के लिए निवेशकों को मान्यता प्राप्त होने की भी आवश्यकता होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlockFi, BlockFi Cryptocurrency Platform, BlockFi Penalty

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »