क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े अपराध 2022 में कम होने के आसार, जानें क्या कहा इस रिसर्च फर्म ने

अवैध एड्रेस वाले लेनदेन की मात्रा 2021 में हुए कुल क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन की मात्रा का सिर्फ 0.15 प्रतिशत है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 14 जनवरी 2022 21:56 IST
ख़ास बातें
  • 2021 में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े सबसे ज्यादा अपराध हुए
  • 2021 में अवैध एड्रेस के जरिए लगभग 103,768 करोड़ रुपये प्राप्त हुए
  • क्रिप्टो के कुल लेनदेन की मात्रा 2021 में बढ़कर 15.8 ट्रिलियन डॉलर हुई

कानून से जुड़ी एजेंसियों ने अपराधियों द्वारा क्रिप्टोकरेंसी के शोषण को रोकने के प्रयासों को तेज कर दिया है

साल 2021 में क्रिप्टोकरेंसी का दुनियाभर में जबरदस्त विस्तार देखा गया, लेकिन साथ ही क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े अपराधों के कई मामले भी सामने आए, जिन्होंने इस मार्केट की आलोचनाओं को न्योता दिया। अब, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्रिप्टोकरेंसी का आपराधिक उपयोग अब धीरे-धीरे कम हो जाएगा, क्योंकि इसे समय के साथ कई देशों में अपनाया जा रहा है और सरकारें ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है। ब्लॉकचेन वो टेक्नोलॉजी है, जिसपर क्रिप्टोकरेंसी आधारित है। Chainalysis ने अपने अध्ययन में पाया कि क्रिप्टोकरेंसी के वैध इस्तेमाल में बढ़ोतरी इसके आपराधिक इस्तेमाल से काफी ज्यादा है।

2021 में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े सबसे ज्यादा अपराध हुए, जिसमें पूरे एक साल में अवैध एड्रेस के जरिए 14 अरब डॉलर (लगभग 103,768 करोड़ रुपये) प्राप्त हुए। ये आंकड़ा 2020 में $7.8 अरब डॉलर (लगभग 57,813 करोड़ रुपये) से काफी अधिक है।

रिपोर्ट कहती है कि “Chainalysis द्वारा ट्रैक की गई सभी क्रिप्टोकरेंसी में कुल लेनदेन की मात्रा 2021 में बढ़कर 15.8 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 11,71,09,600 करोड़ रुपये) हो गई, जो 2020 के कुल लेनदेन से 567 प्रतिशत ज्यादा है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि साइबरक्रिमिनल अब क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन यह भी तथ्य कि बढ़ोतरी से ज्यादा प्रतिशत में इसे अपनाया जा रहा है।"

अवैध एड्रेस वाले लेनदेन की मात्रा 2021 में हुए कुल क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन की मात्रा का सिर्फ 0.15 प्रतिशत है। क्योंकि क्रिप्टो लेनदेन डीसेंट्रलाइज्ड और ट्रेस होने योग्य नहीं हैं, इसलिए दुनिया भर के कई सरकारी डिपार्टमेंट्स ने क्रिप्टो एसेट के गैरकानूनी इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है। मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर टेरर फाइनेंसिंग तक, क्रिप्टो सेक्टर के संभावित दुरुपयोग ने इसके वैध होने के रास्ते में रोड़ा खड़ा किया है।
Advertisement

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कानून से जुड़ी एजेंसियों ने अपराधियों द्वारा क्रिप्टोकरेंसी के शोषण को रोकने के प्रयासों को तेज कर दिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.