क्रिप्टोकरेंसीज के जरिए जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों को हो रही फंडिंग! सिक्योरिटी एजेंसियों की चेतावनी

पिछले कुछ वर्षों में इस केंद्र शासित प्रदेश में सेना और पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों पर काफी नियंत्रण किया है। इस गैर कानूनी फंडिंग से जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों का नेटवर्क दोबारा मजबूत हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जनवरी 2026 23:45 IST
ख़ास बातें
  • जम्मू और कश्मीर में विदेशी फंड भेजने के लिए हवाला का इस्तेमाल हो रहा है
  • इससे जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों का नेटवर्क दोबारा मजबूत हो सकता है
  • क्रिप्टो हवाला से भेजी गई रकम के सोर्स का पता लगाना मुश्किल होता है

इस जरिए से मिली रकम के सोर्स का पता लगाना मुश्किल होता है

देश में पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही गैर कानूनी गतिविधियों में क्रिप्टो का इस्तेमाल भी बढ़ा है। सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि जम्मू और कश्मीर में विदेशी फंड को पहुंचाने के लिए 'क्रिप्टो हवाला' नेटवर्क का कथित तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इस गैर कानूनी जरिए से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों के लिए होने का शक है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि क्रिप्टोकरेंसीज के हवाले नेटवर्क से मिलने वाले फंड से जम्मू और कश्मीर में कट्टरपंथियों को मजबूत किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में इस केंद्र शासित प्रदेश में सेना और पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों पर काफी नियंत्रण किया है। इस गैर कानूनी फंडिंग से जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों का नेटवर्क दोबारा मजबूत हो सकता है। 

सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने कहा कि क्रिप्टो हवाला नेटवर्क उसी तरह चलता है जैसे 'हवाला' के सिस्टम को नॉन-बैंकिंग चैनल्स के जरिए रकम भेजकर चलाया जाता है। क्रिप्टो हवाला नेटवर्क में रकम के सोर्स का पता लगाना मुश्किल होता है। जम्मू और कश्मीर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की एक संयुक्त जांच में पता चला है कि चीन, म्यांमार, कंबोडिया और मलेशिया जैसे देशों में मौजूद हैंडलर्स जम्मू और कश्मीर में लोगों को प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट्स बनाने के लिए कह रहे हैं। इन क्रिप्टो वॉलेट्स को वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPNs) के इस्तेमाल से बनाया जाता है। इसके लिए नो युअर कस्टमर (KYC) की जरूरत नहीं होती। 

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्कैम के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में इस तरह के एक मामले की जांच में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर छापे मारे थे। इसमें कथित तौर पर जाली क्रिप्टोकरेंसी पॉन्जी स्कीम और मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) स्कैम से कई इनवेस्टर्स के साथ लगभग 2,300 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया गया है। इस मामले में इनवेस्टर्स को ज्यादा रिटर्न का लालच दिया जाता था। इसमें जाली टोकन के प्राइसेज में हेरफर की जाती थी ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत इस मामले की जांच शुरू की है। इस तरह के स्कैम से मिली रकम के भी गैर कानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल होने का शक है। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.