क्रिप्टो सर्विसेज फर्म  Paxos को मिला सिंगापुर के रेगुलेटर से अप्रूवल

स्टेबलकॉइन सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली Paxos के पास Paxos' Pax Dollar (USDP) कहा जाने वाला अपना स्टेबलकॉइन है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 11 मार्च 2022 20:55 IST
ख़ास बातें
  • Paxos को सिंगापुर में डिजिटल पेमेंट टोकन सर्विसेज का अप्रूवल मिला है
  • यह PayPal के क्रिप्टो सेगमेंट के लिए ब्रोकरेज सर्विस भी देती है
  • इसके पास बैंक ऑफ अमेरिका और क्रेडिट सुइस जैसे क्लाइंट्स हैं
स्टेबलकॉइन इश्यू करने के साथ ही  PayPal और  Meta जैसी कंपनियों को क्रिप्टो सर्विसेज उपलब्ध कराने वाले रेगुलेटेड ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म Paxos को सिंगापुर में डिजिटल पेमेंट टोकन सर्विसेज देने के लिए अप्रूवल मिल गया है। Paxos को मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, सेंट्रल बैंक और फाइनेंशियल रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर से अनुमति मिली है। इसके बाद यह क्रिप्टो ब्रोकरेज, स्टेबलकॉइन और कस्टडी सर्विसेज सिंगापुर के निवासियों और इस रीजन में एक्सपैंशन करने वाली क्लाइंट्स को दे सकेगी। 

स्टेबलकॉइन सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली Paxos के पास Paxos' Pax Dollar (USDP) कहा जाने वाला अपना स्टेबलकॉइन है। इसके अलावा यह  Binance Dollar BUSD के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराती है, जो अभी तीसरा सबसे बड़ा स्टेबलकॉइन है। यह PayPal के क्रिप्टो सेगमेंट के लिए ब्रोकरेज सर्विस भी देती है। इसके पास एक एंटरप्राइज ब्लॉकचेन सेटलमेंट सर्विस है। इस सर्विस के क्लाइंट्स में बैंक ऑफ अमेरिका, क्रेडिट सुइस और इंस्टीनेट शामिल हैं। हालांकि, यह सर्विस केवल अमेरिका में दी जा रही है। 

इसने अभी तक 54 करोड़ डॉलर (लगभग 4,140 करोड़ रुपये) की फंडिंग हासिल की है। इसके इनवेस्टर्स में  Oak HC/FT, डिक्लरेशन पार्टनर्स, फाउंडर्स फंड, मिथ्रिल कैपिटल और  PayPal Ventures वेंचर्स शामिल हैं। हाल के वर्षों में ब्लॉकचेन से जुड़ी सर्विसेज देने वाली फर्मों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही इनवेस्टर्स ने भी इन फर्मों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

इस बारे में Paxos Asia के को-फाउंडर और  CEO, Rich Teo ने बताया, "हमारा मानना है कि कस्टमर्स और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट्स के वास्तविक फायदों के लिए रेगुलेटरी निगरानी एकमात्र तरीका है। हम मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर को हमारे रेगुलेटर के तौर पर देखकर खुस हैं। हम बड़ी एंटरप्राइसेज के लिए रेगुलेटेड सॉल्यूशंस देने के जरिे डिजिटल एसेट्स का इस्तेमाल बढ़ाने में सक्षम होंगे।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Blockchain, Stablecoin, Paxos, America, Regulator, Investors
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  2. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  4. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  5. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  6. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  7. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  9. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.