क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग, बिटकॉइन का प्राइस घटकर 1,03,400 डॉलर

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन का प्राइस प्रॉफिट बुकिंग की वजह से घटा है। इस सप्ताह यह दोबारा 1,05,000 डॉलर तक जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मई 2025 15:51 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin के प्राइस में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 2.70 प्रतिशत का नुकसान था
  • Ripple का प्राइस पांच प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 2.56 डॉलर पर था

इस वर्ष इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने 1,57,000 से अधिक बिटकॉइन खरीदे हैं

पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद क्रिप्टो मार्केट में मंगलवार को गिरावट थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस एक प्रतिशत से अधिक घटा है। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी नुकसान था। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने और अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील से इक्विटी मार्केट में मजबूती आई है। हालांकि, क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग हुई है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग एक प्रतिशत घटकर लगभग 1,03,452 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 2.70 प्रतिशत का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,484 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, BNB और Cardano शामिल थे। Ripple का प्राइस पांच प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 2.56 डॉलर पर था। 
Advertisement

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह गिरावट चिंताजनक नहीं है। बिटकॉइन का प्राइस प्रॉफिट बुकिंग की वजह से घटा है। इस सप्ताह यह दोबारा 1,05,000 डॉलर तक जा सकता है। अमेरिका में रिलीज होने वाला कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) डेटा का मार्केट पर असर पड़ सकता है। क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल डिमांड मजबूत बनी हुई है। इस वर्ष इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने 1,57,000 से अधिक बिटकॉइन खरीदे हैं। इसमें अमेरिकी एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनी Microstrategy की बड़ी हिस्सेदारी है। इससे बिटकॉइन की सप्लाई में कमी हो सकती है और इसका प्राइस बढ़ सकता है। बिटकॉइन स्पॉट एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs) में फंडिंग बढ़ने से भी क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी बढ़ी है। 

कुछ देशों में क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स को भी स्वीकार किया जा रहा है। इन देशों की सूची में भूटान भी शामिल हो गया है। भूटान ने इसके लिए बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance के साथ टाई-अप किया है। भूटान के इस फैसले का उद्देश्य पर्यटकों को करेंसी एक्सचेंज रेट्स और इंटरनेशनल कार्ड्स की कम उपलब्धता जैसी उलझनों से बचाना और पेमेंट्स का आसान जरिया उपलब्ध कराना है। भूटान की इकोनॉमी में पर्यटन से मिलने वाली आमदनी की बड़ी हिस्सेदारी है। भारत के इस पड़ोसी देश की यात्रा पर जाने वाले पर्यटन फ्लाइट टिकट्स, होटल, पर्यटन स्थलों की सैर और शॉपिंग के लिए क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट्स कर सकेंगे। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.