बिटकॉइन में जोरदार तेजी, 61,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

Avalanche, Tether, Polkadot, Solana, Polygon, Litecoin, Stellar और Cronos के प्राइस भी बढ़े हैं

बिटकॉइन में जोरदार तेजी, 61,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
ख़ास बातें
  • Ether में 8.17 प्रतिशत की तेजी थी
  • Near Protocol और मीम कॉइन Shiba Inu शामिल थे
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 6.64 प्रतिशत बढ़कर 2.15 लाख करोड़ डॉलर पर थी
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद क्रिप्टो मार्केट में शुक्रवार को प्रॉफिट था। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 7.63 प्रतिशत बढ़कर CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 61,285 डॉलर का था। भारतीय एक्सचेंजों पर यह लगभग छह प्रतिशत बढ़कर लगभग 65,545 डॉलर पर था। रूस में बिटकॉइन माइनिंग को कानूनी दर्जा मिलना क्रिप्टो मार्केट में तेजी का बड़ा कारण है। 

Ether में 8.17 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 2,527 डॉलर पर था। इसके अलावा Avalanche, Tether, Polkadot, Solana, Polygon, Litecoin, Stellar और Cronos के प्राइस बढ़े हैं। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Near Protocol और मीम कॉइन Shiba Inu शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 6.64 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.15 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "इस तेजी का कारण इनवेस्टर्स का भरोसा बढ़ना है। हाल ही में रेगुलेटरी घटनाक्रम से मार्केट में तनाव घटा है। हालांकि, एनालिस्ट्स ने चेतावनी दी है कि इस रिकवरी पर वोलैटिलिटी का असर पड़ सकता है।" भारत में क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों को अपने बिजनेस को सुरक्षित और कानूनी तरीके से बढ़ाने के लिए एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का इंतजार है। हालांकि, केंद्र सरकार की इस सेगमेंट को रेगुलेट करने की कोई योजना नहीं है। यूरोपियन यूनियन ( EU) और UAE ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए हैं। 

हाल ही में लोकसभा में एक लिखित उत्तर में वित्त राज्यमंत्री Pankaj Chaudhary ने बताया था कि निकट भविष्य में वर्चुअल एसेट्स की खरीद और बिक्री को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने का कोई प्रपोजल नहीं है। सांसद G M Harish Balayogi ने इस सेगमेंट को लेकर सरकार के रुख पर प्रशन किए थे। उन्होंने पूछा था कि क्या सरकार के पास क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने के लिए रूल्स लाने का कोई प्रपोजल है. इसके उत्तर में चौधरी ने कहा, "वर्चुअल डिजिटल एसेट्स की खरीद और बिक्री को रेगुलेट करने के लिए कानून लाने का कोई प्रपोजल नहीं है। हालांकि, एंटी मनी लॉन्ड्रिंग जैसे निगरानी के विशेष उद्देश्यों के लिए फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) को अधिकृत किया गया है।" पिछले वर्ष G20 की अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत ने G20 ग्रुप के सदस्यों के लिए क्रिप्टो से जुड़े कानून का ड्राफ्ट तैयार करने के उद्देश्य से इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बोर्ड (FSB) के साथ कोलेब्रेट किया था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »