बिटकॉइन में तेजी, Ether में 1.20 प्रतिशत का नुकसान

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.20 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 2,970 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मई 2024 16:26 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 63,840 डॉलर पर था
  • Ether लगभग 2,970 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • क्रिप्टो सेगमेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय रूल्स पर भारत कार्य कर रहा है

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.14 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.36 लाख करोड़ डॉलर पर था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को कुछ तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 59,615 डॉलर पर था। पिछले 48 घंटों में इसका प्राइस लगभग 1,925 डॉलर बढ़ा है। CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 63,840 डॉलर पर था। 

Ether में 1.20 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 2,970 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Binance Coin, Ripple, Cardano, Polkadot, Chainlink, Near Protocol, Cronos, Stellar, Monero और Polygon शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.14 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.36 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "अमेरिका में अप्रैल की जॉब्स रिपोर्ट अनुमान से बेहतर रहने के बाद बिटकॉइन में तेजी आई है। बिटकॉइन नेटवर्क ने अपनी शुरुआत से एक अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस किया है। इस सप्ताह बिटकॉइन का प्राइस 62,000 डॉलर से 66,000 डॉलर की रेंज में रह सकता है।" क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने कहा, "Ether के लिए सेंटीमेंट बुलिश है। इसके प्राइस ने 200-डे एक्स्पोनेंशियल मूविंग एवरेज को पार किया है। इससे लंबी अवधि में पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत मिल रहा है।" 

पिछले महीने के अंत में सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के पूर्व CEO, Changpeng Zhao को मनी लॉन्ड्रिंग का दोषी पाए जाने पर चार महीने की जेल की सजा दी गई थी। पिछले वर्ष उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को स्वीकार किया था। इस मामले में Binance ने लगभग 4.32 अरब डॉलर की आपराधिक पेनल्टी चुकाने पर सहमति दी थी। इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और सैंक्शंस कानूनों का उल्लंघन किया था और एक लाख से ज्यादा संदिग्ध ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं दी थी। इनमें हमास, अल कायदा और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी गुटों के साथ ट्रांजैक्शंस शामिल थी। इस एक्सचेंज की शुरुआत 2017 में हुई थी। इस मामले में Changpeng को 17.5 करोड़ डॉलर के बॉन्ड पर जमानत दी गई थी। Changpeng ने लगभग पांच करोड़ डॉलर का जुर्माना चुकाने के लिए भी सहमति दी थी। इसका क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ा था। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे है। इससे क्रिप्टो सेगमेंट में स्कैम के मामलों पर लगाम लगाई जा सकेगी। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.