क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 87,300 डॉलर से ज्यादा

पिछले तीन महीनों से Ether में गिरावट है। हालांकि, बड़े इनवेस्टर्स ने Ether की खरीदारी बढ़ाई है। मैक्रो इकोनॉमिक आशंकाओं का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 मार्च 2025 15:53 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 3.52 प्रतिशत बढ़कर लगभग 87,310 डॉलर पर था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 3.60 प्रतिशत का प्रॉफिट था
  • बड़े इनवेस्टर्स ने Ether की खरीदारी बढ़ाई है

बड़े इनवेस्टर्स ने Ether की खरीदारी बढ़ाई है

पिछले कुछ सप्ताह की गिरावट के बाद क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस सोमवार को तीन प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। इस मार्केट में सेंटीमेंट बुलिश है। इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन के लिए 60 प्रतिशत से अधिक फ्यूचर्स ट्रेडर्स की लॉन्ग पोजिशंस हैं। इससे बिटकॉइन में ब्रेकआउट की संभावना दिख रही है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 3.52 प्रतिशत की तेजी के साथ लगभग 87,310 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 3.60 प्रतिशत का प्रॉफिट था। Ether का प्राइस 2,090 डॉलर से कुछ अधिक पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Avalanche, Cronos, Solana, Monero, Polygon, BNB, Iota, Ripple और Elrond के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.32 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.84 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन का प्राइस 86,000 डॉलर से नीचे बना हुआ है। हालांकि, यह 81,000 डॉलर से अधिक के प्राइस को होल्ड कर रहा है। पिछले तीन महीनों से Ether में गिरावट है। हालांकि, बड़े इनवेस्टर्स ने Ether की खरीदारी बढ़ाई है। मैक्रो इकोनॉमिक आशंकाओं का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ रहा है। 

हाल ही में ट्रंप ने व्हाइट हाउस में क्रिप्टो समिट का आयोजन किया था। इसमें सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की क्रिप्टो टास्क फोर्स को क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े रेगुलेशंस बनाने का निर्देश दिया गया था। इस क्रिप्टो समिट में ट्रंप ने ने कहा था कि पूर्व की Biden सरकार का बड़ी संख्या में Bitcoin को बेचने का फैसला "बेवकूफी" वाला था। उनका कहना था कि इस सेगमेंट के खिलाफ ब्यूरोक्रेसी की लड़ाई को बंद किया जाएगा। ट्रंप ने बताया था, "पिछले कुछ वर्षों में अमेरिकी सरकार ने बेवकूफी वाले तरीके से हजारों बिटकॉइन को बेचा है जिनकी वैल्यू अरबों डॉलर की थी। यह बाइडेन सरकार के दौरान हुआ था।" इससे पहले ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसीज का रिजर्व बनाने की भी घोषणा की थी। हालांकि, इससे क्रिप्टो मार्केट असर नहीं पड़ेगा क्योंकि इस रिजर्व के लिए बिटकॉइन की खरीदारी नहीं की जाएगी। इसमें अमेरिकी सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन शामिल होंगे। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.