क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 67,000 डॉलर से नीचे

बिटकॉइन ने एक अरब से अधिक ट्रांजैक्शंस को पार कर लिया है। हाल ही में बिटकॉइन ने लगभग 73,790 डॉलर का हाई बनाया था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 मई 2024 17:13 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने एक अरब से अधिक ट्रांजैक्शंस को पार कर लिया है
  • Ether में 1.78 प्रतिशत का नुकसान था
  • तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Binance Coin, Tron, Near Protocol शामिल थे

हाल ही में बिटकॉइन ने लगभग 73,790 डॉलर का हाई बनाया था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को लगभग 1.45 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 66,695 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। बिटकॉइन ने अपनी शुरुआत के बाद से एक अरब से अधिक ट्रांजैक्शंस को पार कर लिया है। हाल ही में बिटकॉइन ने लगभग 73,790 डॉलर का हाई बनाया था। 

Ether में 1.78 प्रतिशत का नुकसान था। इसका प्राइस लगभग 3,194 डॉलर पर था। CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह 3.009 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Cardano, Ripple, Chainlink, Solana, Polygon, Cronos और Stellar के प्राइसेज में गिरावट थी। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Binance Coin, Tron, Near Protocol और Litecoin शामिल थे। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.76 प्रतिशत घटकर लगभग 2.31 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

क्रिप्टो ऐप Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में तेजी के लिए पर्याप्त ताक्त नहीं है।" बिटकॉइन ने 5 मई को ब्लॉक नंबर 8,42,241 पर एक अरब ट्रांजैक्शंस को पूरा किया था। Clark Moody के बिटकॉइन डैशबोर्ड के अनुसार, 7 मई को बिटकॉइन की कुल ट्रांजैक्शंस 1,000,701,505 थी। पहले बिटकॉइन ब्लॉक को 3 जनवरी, 2009 को माइन किया गया था। इसकी 5,603 दिन की मौजूदगी में बिटकॉइन नेटवर्क ने प्रति दिन औसत 1,78,475 ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस किया है। हालांकि, इसमें लाइटनिंग नेटवर्क के जरिए प्रोसेस की गई ट्रांजैक्शंस शामिल नहीं हैं। लाइटनिंग नेटवर्क लेयर 2 बिटकॉइन प्रोटोकॉल है जो तेजी से ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस करता है। 

पिछले महीने बिटकॉइन का चौथा हाविंग इवेंट हुआ था। इसके कुछ दिन बाद इसने एक दिन में 9,26,000 की सबसे अधिक ट्रांजैक्शंस दर्ज की थी। बिटकॉइन के क्रिएटर को Satoshi Nakamoto कहा जाता है। Satoshi ने 31 अक्टूबर, 2008 को पहला बिटकॉइन व्हाइटपेपर पब्लिश किया था और तब बिटकॉइन का प्राइस 0.0008 डॉलर का था। बिटकॉइन की मौजूदा मार्केट वैल्यू लगभग 1.25 लाख करोड़ डॉलर की है। इसकी कुल सप्लाई 2.1 करोड़ टोकन्स पर सीमित है। इसमें से लगभग 19,695,050 टोकन्स सर्कुलेशन में हैं। हाल ही में Benchmark Company के एनालिस्ट,  Mark Plamer ने कहा था कि बिटकॉइन का प्राइस अगले वर्ष के अंत तक 1,50,000 डॉलर तक जा सकता है। बहुत से देशों में क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने के उपाय किए जा रहे हैं। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.