क्रिप्टो फर्म Hodlnaut ने खर्च घटाने के लिए की एंप्लॉयीज की छंटनी

फर्म ने कहा कि वह अपनी लिक्विडिटी की स्थिति को बेहतर करने, कॉस्ट घटाने और सिंगापुर में बरकरार रहने के लिए काम कर रही है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 23 अगस्त 2022 17:40 IST
ख़ास बातें
  • फर्म के खिलाफ सिंगापुर की अथॉरिटीज भी कार्रवाई कर रही हैं
  • इसने अपने स्टाफ में से लगभग 80 प्रतिशत की छंटनी की है
  • क्रिप्टो सेगमेंट की बहुत सी फर्में वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही हैं

फर्म ने अदालत के तहत प्रबंधन के लिए आवेदन किया है

पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली के कारण इनवेस्टर्स और इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को बड़ा नुकसान हुआ है। वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही क्रिप्टो लेडिंग फर्म Hodlnaut ने अपने खर्च को कम करने के लिए लगभग 40 एंप्लॉयीज की छंटनी की है। इस फर्म के खिलाफ सिंगापुर की अथॉरिटीज भी कार्रवाई कर रही हैं।

इस बारे में Hodlnaut ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह अपनी लिक्विडिटी की स्थिति को बेहतर करने, कॉस्ट घटाने और सिंगापुर में बरकरार रहने के लिए काम कर रही है। फर्म ने अपने स्टाफ में से लगभग 80 प्रतिशत की छंटनी की है। Hodlnaut ने बताया, "फर्म और सिंगापुर के अटॉर्नी जनरल और पुलिस के बीच कार्रवाई लंबित है।" फर्म ने अदालत के तहत प्रबंधन के लिए आवेदन किया है। इसकी अनुमति मिलने पर फर्म से जुड़े सभी फैसले लेने की शक्ति अदालत की ओर से नियुक्त किए जाने वाले मैनेजर के पास होगी। इससे Hodlnaut को Bitcoin और Ether में अपनी होल्डिंग्स को मौजूदा प्राइसेज पर बेचने से बचने में भी मदद मिलेगी। इन क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज पिछले वर्ष के हाई से काफी नीचे हैं। 
Advertisement

फर्म ने कहा कि वह यूजर्स की फंड को जल्द हासिल करने की जरूरत को समझती है। इसके लिए वह यूजर्स को उनके शुरुआती डिपॉजिट और जमा इंटरेस्ट को एक डिस्काउंट वाली रकम पर विड्रॉ करने की अनुमति देने की योजना बना रही है। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को इंतजार करना होगा क्योंकि फर्म ने अदालत के तहत प्रबंधन के लिए आवेदन किया है। एक अन्य क्रिप्टो लेंडिंग फर्म  Celsius Network ने भी हाल ही में कस्टमर्स की ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाई थी। इस फर्म के क्लाइंट्स की ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाने के फैसले की रेगुलेटर्स की ओर से जांच की जा रही है। Celsius ने कहा था कि क्रिप्टो मार्केट की खराब स्थिति के कारण वह एकाउंट्स के बीच विड्रॉल और ट्रांसफर पर रोक लगा रही है। 

इस बारे में अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने भी फर्म से जानकारी मांगी थी। अल्बामा सिक्योरिटीज कमीशन के डायरेक्टर Joseph Borg का कहना था, "मैं इससे चितित हूं कि रिटेल इनवेस्टर्स सहित फर्म के क्लाइंट्स को उनके एसेट्स को रिडीम करने की जरूरत हो सकती है लेकिन वे ऐसा कर सकते। इससे उनकी वित्तीय मुश्किलें बढ़ सकती हैं।" इस सेगमेंट की बहुत सी फर्में कॉस्ट घटाने के लिए अपनी वर्कफोर्स में कटौती कर रही हैं। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Coinbase ने भी अपनी वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाने का फैसला किया था। एक्सचेंज का कहना था कि इंडस्ट्री के इस मुश्किल दौर में उसने कॉस्ट में कमी करने के लिए यह कदम उठाया है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Lending, Court, Bitcoin, Market, Singapore, Ether, Regulators, Transactions
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.