Crypto रेगुलेशन के लिए एक्शन मोड में भारत सरकार, इंडस्ट्री एक्सपर्ट के साथ होगी मीटिंग

CoinSwitch Kuber, CoinDCX, WazirX, और क्रिप्टो एसेट्स काउंसिल (BACC) सहित कई क्रिप्टो-आधारित कंपनियां इस बैठक का हिस्सा होंगी।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 12 नवंबर 2021 17:00 IST
ख़ास बातें
  • इकोनॉमी पर क्रिप्टोकरेंसी के प्रभाव को लेकर विस्तार से होगी चर्चा।
  • 2018 में RBI ने क्रिप्टो बिजनेस से डील करने वाले बैंकों पर लगाया था बैन।
  • 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने बैन के फैसले को रद्द कर दिया था।

भारत सरकार 15 नवंबर को क्रिप्टो क्षेत्र के एक्सपर्ट के साथ क्रिप्टो रेगुलेशन पर विस्तार से चर्चा करेगी।

भारत सरकार क्रिप्टोकरेंसी रेगुलेशन को लेकर पिछले काफी समय से विचार कर रही है। सरकार के अधिकारियों ने टॉप क्रिप्टो स्टेकहोल्डर्स को मीटिंग के लिए बुलाया है। CoinSwitch Kuber, CoinDCX, WazirX, और क्रिप्टो एसेट्स काउंसिल (BACC) सहित कई क्रिप्टो-आधारित कंपनियां इस बैठक का हिस्सा होंगी। पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमिटी ऑन फाइनेंस इस कॉन्फ्रेंस को होस्ट करेगी जो 15 नवंबर को होनी है। इस कॉन्फ्रेंस के बारे में संबंधित पार्टियों को सूचित करने वाला एक आधिकारिक नोटिस लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी किया गया है।

ऑफिशिअल नोटिस पर इस बैठक के एजेंडा में लिखा गया है- "CryptoFinance: Opportunities and Challenges' विषय पर एसोसिएशन/इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के विचारों की सुनवाई।"  रिपोर्ट के अनुसार, मीटिंग से उम्मीद है कि इसमें राजनीति और इंडस्ट्री के दिग्गज भारतीय करेंसी और पूरी इकोनॉमी पर क्रिप्टोकरेंसी के प्रभाव के बारे में विस्तार से चर्चा कर सकते हैं।
 

भारत में क्रिप्टोकरेंसी का पेचीदा इतिहास

2018 में भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रिप्टो बिजनेस से डील करने वाले बैंकों पर बैन लगा दिया था। बाद में 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया। भारत का संघीय वित्त मंत्रालय क्रिप्टो-स्पेस को स्ट्रक्चर देने के तरीकों पर काम कर रहा है और यह पता लगाने के लिए एक नई समिति का गठन भी किया गया है कि क्या क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग से होने वाली इनकम पर टैक्स लगाया जा सकता है। इस बीच, भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण क्रिप्टोकरेंसी के लिए ड्राफ्ट तैयारी की देखरेख कर रही हैं। बिल को इस साल के अंत में संसद में पेश किया जाएगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 2021 के अंत तक अपनी ऑफिशिअल डिजिटल करेंसी को एक रेगुलेटेड "सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC)" के रूप में लॉन्च करने पर भी काम कर रही है।
Advertisement

भले ही क्रिप्टोकरेंसी भारत में फिलहाल कानूनी पेचीदगियों से घिरी है मगर बावजूद इसके भारत में इसको अपनाने की दर काफी अधिक है। भारत फिलहाल वियतनाम और पाकिस्तान के साथ दुनिया में सबसे तेजी से क्रिप्टो अपनाने वाले देशों में से एक है। Chainalysis की एक स्टडी के मुताबिक भारत ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स में दूसरे स्थान पर है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency News Hindi, Cryptocurrency
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.