क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप

CoinDCX के को-फाउंडर्स Sumit Gupta और Neeraj Khandelwal की इस मामले में गिरफ्तारी हुई है। इस मामले के शिकायतकर्ता एक इंश्योरेंस एडवाइजर हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 मार्च 2026 20:54 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले के शिकायतकर्ता एक इंश्योरेंस एडवाइजर हैं
  • पिछले सप्ताह दर्ज की गई FIR के बाद यह कार्रवाई की गई है
  • CoinDCX ने इस मामले को झूठा और एक्सचेंज के खिलाफ षडयंत्र बताया है

पिछले सप्ताह मुंब्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई FIR के बाद यह कार्रवाई की गई है

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल CoinDCX के दो को-फाउंडर्स को महाराष्ट्र में कथित फ्रॉड के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, CoinDCX ने इस मामले को झूठा बताया है। पिछले सप्ताह दर्ज की गई FIR के बाद यह कार्रवाई की गई है। इसमें धोखाधड़ी और फ्रॉड जैसे आरोप लगाए गए हैं। 

CoinDCX के को-फाउंडर्स Sumit Gupta और Neeraj Khandelwal की इस मामले में गिरफ्तारी हुई है। इस मामले के शिकायतकर्ता एक इंश्योरेंस एडवाइजर हैं। उनका आरोप है कि पिछले वर्ष अगस्त और इस वर्ष मार्च में उन्हें एक फर्म में इनवेस्टमेंट करने पर अधिक रिटर्न का झांसा दिया गया था। यह फर्म इस क्रिप्टो एक्सचेंज से जुड़ी बताई गई है। ठाणे की पुलिस ने बताया है कि शिकायतकर्ता को फ्रेंचाइजी देने की भी पेशकश की गई थी। ठाणे में मुंब्रा के रहने वाले इस शिकायतकर्ता ने कई बार में लगभग 71.6 लाख रुपये कैश और ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस के जरिए ट्रांसफर किए थे। उनका कहना है कि इस रकम को लौटाया नहीं गया और इसके बजाय उनके फंड का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया गया है। 

Advertisement

इस मामले में मुंब्रा पुलिस स्टेशन की टीम ने पिछले सप्ताह शनिवार को गुप्ता और खंडेलवाल को गिरफ्तार किया था। इन दोनों को रविवार को ठाणे में एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद अदालत ने इन्हें सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेजा था। इस बारे में पुलिस ने बताया कि इस इनवेस्टमेंट स्कीम में पीड़ितों की संख्या का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। 

हालांकि, CoinDCX की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में दावा किया गया है, "हमारे को-फाउंडर्स के खिलाफ दायर की गई FIR गलत है। यह CoinDCX के फाउंडर्स के तौर पर खुद को दिखाने वाले बहरूपियों के जरिए किया गया एक षडयंत्र है। हमारी वेबसाइट पर लोगों को सतर्क करने के लिए एक नोटिस पब्लिश किया गया है। इस ष़़डयंत्र में यह झूठा दावा किया गया है कि थर्ड-पार्टी एकाउंट्स में फंड को ट्रांसफर किया गया था। इन एकाउंट्स का  CoinDCX से कोई लिंक नहीं है।" CoinDCX का कहना है कि वह इस तरह के मामलों की कड़ी निंदा करता है और एक्सचेंज ऐसे गलत आचरण से निपटने के लिए अथॉरिटीज की मदद करेगा। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.