क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX ने चोरी हुए 378 करोड़ रुपये के फंड की रिकवरी के लिए दिया बड़े इनाम का ऑफर 

इस क्रिप्टो एक्सचेंज के सिस्टम में सेंध लगाने की यह घटना पिछले सप्ताह शनिवार को हुई थी और इसमें हैकर्स ने एक्सचेंज के इंटरनेशनल ऑपरेशनल एकाउंट्स में से एक को निशाना बनाया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जुलाई 2025 23:33 IST
ख़ास बातें
  • इसमें हैकर ने एक्सचेंज के एक इंटरनेशनल ऑपरेशनल एकाउंट्स में सेंध लगाई थी
  • इस एकाउंट में कस्टमर्स के किसी एसेट्स को स्टोर नहीं किया गया था
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो सेगमेंट में हैकिंग के मामले बढ़े हैं

इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने अपने यूजर्स को आश्वसान दिया है कि उनके फंड पूरी तरह सुरक्षित हैं

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक CoinDCX को हैकिंग की वजह से 4.42 करोड़ डॉलर से अधिक (लगभग 378 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। CoinDCX ने चुराए गए एसेट्स की रिकवरी और इसके दोषियों की पहचान करने में सहायता करने वालों को रिकवरी का 25 प्रतिशत रिवॉर्ड के तौर पर देने की पेशकश की है। 

इस क्रिप्टो एक्सचेंज के सिस्टम में सेंध लगाने की यह घटना पिछले सप्ताह शनिवार को हुई थी और इसमें हैकर्स ने एक्सचेंज के इंटरनेशनल ऑपरेशनल एकाउंट्स में से एक को निशाना बनाया था। हालांकि, CoinDCX ने अपने यूजर्स को आश्वसान दिया है कि उनके फंड पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसने स्पष्ट किया है कि इस एकाउंट का इस्तेमाल एक पार्टनर एक्सचेंज पर लिक्विडिटी से जुड़े ऑपरेशंस के लिए किया जाता था और इसमें कस्टमर के किसी एसेट्स को स्टोर नहीं किया गया था। 
Advertisement

CoinDCX की ओर से घोषित किए गए Recovery Bounty प्रोग्राम में एथिकल हैकर्स और इकोसिस्टम पार्टनर्स को इस जांच में सहयोग के लिए निमंत्रण दिया गया है। इस क्रिप्टो एक्सचेंज का कहना है कि उसका टारगेट फंड्स की रिकवरी के साथ ही सायबरक्राइम के खिलाफ लड़ाई में Web3 कम्युनिटी को जोड़ने का है। अगर CoinDCX का चोरी हुआ पूरा फंड रिकवर होता है तो इसमें मदद करने वालों को 1.1 करोड़ डॉलर तक रिवॉर्ड के तौर पर मिल सकते हैं। इस क्रिप्टो एक्सचेंज के को-फाउंडर, Sumit Gupta ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि CoinDCX के एक एकाउंट पर जटिल सर्वर अटैक किया गया है। उन्होंने कहा था कि इस लॉस को पूरी तरह कंपनी के ट्रेजरी रिजर्व से कवर किया जाएगा। यह रिजर्व नुकसान को उठाने के लिए पर्याप्त है। 

इस हैकिंग के बाद CoinDCX ने सतर्कता के तौर पर अपना Web3 ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म अस्थायी तौर पर बंद कर दिया था। हालांकि, बाद में यूजर्स के लिए इसे दोबारा शुरू कर दिया गया था। गुप्ता ने एक्सचेंज के यूजर्स को हड़बड़ी नहीं करने की भी सलाह दी थी। उन्होंने कहा था, "हड़बड़ी में अपने एसेट्स न बेचें।" CoinDCX की इंटरनल सिक्योरिटी टीम इस हैकिंग की जांच के लिए इंटरनेशनल सायबरसिक्योरिटी पार्टनर्स के साथ कार्य कर रही है। पिछले वर्ष एक अन्य बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के सिस्टम में हैकर्स ने सेंध लगाकर 23 करोड़ डॉलर से अधिक की क्रिप्टोकरेंसीज को चुरा लिया था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.