फर्जी स्कीम, बाल यौन शोषण, आतंकवाद बढ़ाने तक में खूब इस्तेमाल होता है Dogecoin!

डॉजकॉइन को फाइनेंशिअल फ्रॉड, स्कैम, झांसे वाली स्कीमों और दूसरे गंभीर अपराधों जैसे आतंकवाद और बाल यौन शोषण में भी इस्तेमाल किया जाता है

फर्जी स्कीम, बाल यौन शोषण, आतंकवाद बढ़ाने तक में खूब इस्तेमाल होता है Dogecoin!

डॉजकॉइन का इस्तेमाल काले कारनामों में जमकर किया जाता है

ख़ास बातें
  • फाइनेंशिअल फ्रॉड, स्कैम, झांसे वाली स्कीमों में होता है DOGE इस्तेमाल
  • डार्कबेव में भी डॉजकॉइन को कई जगह स्वीकार किया जाता है
  • एलन मस्क के ट्वीट से इस मीम टोकन की कीमत अक्सर प्रभावित होती रहती है
विज्ञापन
Dogecoin को कुछ साल पहले जब एक मज़ाक के रूप में शुरू किया गया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन यह क्रिप्टोकरेंसी इतनी पॉपुलर होगी और टॉप क्रिप्टो टोकनों की लिस्ट में शामिल होगी। एलन मस्क जैसे अरबपति भी डॉजकॉइन के फैन हैं। लेकिन डॉजकॉइन की ये पॉपुलरिटी केवल बाहर ही नहीं, अंदर की दुनिया में भी उतनी ही ज्यादा है। एक नई रिपोर्ट कहती है कि काले कारनामों में डॉजकॉइन का जमकर  इस्तेमाल किया जाता है। 

Elliptic Connect की एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि अपराधी अपने काले कारनामों में डॉजकॉइन का बड़ी मात्रा में इस्तेमाल करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, डॉजकॉइन को फाइनेंशिअल फ्रॉड, स्कैम, झांसे वाली स्कीमों और दूसरे गंभीर अपराधों जैसे आतंकवाद और बाल यौन शोषण में भी इस्तेमाल किया जाता है। खुलासे में लाखों डॉलर की डॉजकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल आतंकवाद और बाल यौन शोषण में किया गया बताया गया है। 

इतना ही नहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि अपराधियों ने डॉजकॉइन के रूप में अब तक लोगों का लाखों डॉलर का चूना लगाया है। इसमें साइबर चोरी, स्कैम और झांसा देने वाली स्कीम शामिल हैं जिनके माध्यम से लोगों का पैसा चुराया जाता है और डॉजकॉइन के रूप में ट्रांसफर किया जाता है। Dogecoin की कीमत की बात करें तो वर्तमान में यह 4.9 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से इसकी कीमत में इजाफा देखा गया है।

डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल अब साइबर अपराधों में बढ़ रहा है। डार्कबेव में भी डॉजकॉइन को कई जगह स्वीकार किया जाता है जैसे कि ड्रग सेल, चुराए गए क्रेडिट कार्ड के वैरीफायर के रूप में, और गैरकानूनी चीजें खरीदने जैसे कि हथियारों की बिक्री और चुराई गई चीजों आदि के लिए भी डॉजकॉइन का इस्तेमाल होता है। रिपोर्ट कहती है कि आजकल मालवेयर और कंप्यूटर वायरस ज्यादा पाए जा रहे हैं जो डॉजकॉइन चोरी करने के लिए प्रोग्राम किए जाते हैं। यानि कि ऐसे कम्प्यूटर वायरस और मालवेयर की संख्या बढ़ती जा रही है जो यूजर्स के वॉलेट से डॉजकॉइन चोरी करते हैं। अब तक लाखों डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी को इस तरह के टूलों के माध्यम से चुराया जा चुका है। 

अरबपति एलन मस्क के ट्वीट से इस मीम टोकन की कीमत अक्सर प्रभावित होती रहती है। अभी हाल ही में मस्क ने डॉजकॉइन को लेकर ट्वीट किया था कि वो आगे भी DOGE को सपोर्ट करते रहेंगे। जिसके बाद इसकी कीमत में लगभग 11 प्रतिशत का उछाल आया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Dogecoin, Cyber Crime, Ponzi schemes, Child Abuse, Drug abuse
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »