इस देश में Bitcoin से होगी कॉन्ट्रैक्ट की पेमेंट

मोंडिनो ने अनुच्छेद 766 पर जोर दिया, जिसमें कहा गया कि देनदार को निर्दिष्ट राशि निर्दिष्ट मुद्रा में देनी होगी, चाहे वह अर्जेंटीना में कानूनी मुद्रा हो या नहीं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2023 21:21 IST
ख़ास बातें
  • अर्जेंटीना में कॉन्ट्रैक्ट अब बिटकॉइन का उपयोग करके आयोजित किए जा सकते है
  • चुनावी अभियान में राष्ट्रपति माइली ने Bitcoin पर सकारात्मक विचार रखे थे
  • अर्जेंटीना मुद्रास्फीति साल-दर-साल 160% से अधिक है
अर्जेंटीना न आधिकारिक तौर पर औपचारिक कॉन्ट्रैक्ट के लिए बिटकॉइन (Bitcoin) के इस्तेमाल का सपोर्ट किया है। राष्ट्रपति जेवियर माइली के नेतृत्व वाली नई सरकार की विदेश मंत्री डायना मोंडिनो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अर्जेंटीना में कॉन्ट्रैक्ट अब बिटकॉइन या किसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करके आयोजित किए जा सकते हैं। यह कदम राष्ट्रपति माइली द्वारा हाल ही में आर्थिक विनियमन उपायों की पेशकश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रपति के आदेश के जरिए 300 से अधिक नियमों को समाप्त करना शामिल है।

X पर पोस्ट करते हुए डायना मोंडिनो ने लिखा, (अनुवादित) "हम पुष्टि करते हैं कि अर्जेंटीना में अनुबंधों पर बिटकॉइन में सहमति हो सकती है।" NDTV के अनुसार, मोंडिनो ने अनुच्छेद 766 पर जोर दिया, जिसमें कहा गया कि देनदार को निर्दिष्ट राशि निर्दिष्ट मुद्रा में देनी होगी, चाहे वह अर्जेंटीना में कानूनी मुद्रा हो या नहीं। अपने चुनाव अभियान के दौरान, राष्ट्रपति माइली ने बिटकॉइन पर सकारात्मक विचार व्यक्त किए, एक घोटाले के रूप में केंद्रीय बैंक की आलोचना की और राजनेताओं द्वारा मुद्रास्फीति-प्रेरित चोरी को रोकने के लिए बिटकॉइन की प्रशंसा की।
Advertisement
 

निश्चित तौर पर यह घोषणा लैटिन अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में औपचारिक समझौतों के लिए बिटकॉइन को वैध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अर्जेंटीना को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, मुद्रास्फीति साल-दर-साल 160% से अधिक है और 40% आबादी गरीबी में जी रही है। राष्ट्रपति माइली के उपायों का उद्देश्य इन मुद्दों का समाधान करना और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है।

कॉन्ट्रैक्ट के लिए क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने की सरकार की इच्छा वित्तीय नीतियों में बदलाव का संकेत देती है और वैश्विक स्तर पर क्रिप्टोकरेंसी अपनाने की व्यापक प्रवृत्ति को दिखाती है। इस कदम का अर्जेंटीना के आर्थिक परिदृश्य और बढ़ते क्रिप्टोकरेंसी बाजार में इसकी स्थिति पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Bitcoin in Argentina
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.