Crypto के खिलाफ चीन का एक्‍शन जारी, 2 न्‍यूज आउटलेट को किया ब्‍लॉक!

चीन की सरकार ने सितंबर से देश में सभी तरह की क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। इसके बाद से ही वहां क्रिप्‍टोकरेंसी का भविष्‍य अनिश्चितताओं से घिर गया है।

Crypto के खिलाफ चीन का एक्‍शन जारी, 2 न्‍यूज आउटलेट को किया ब्‍लॉक!

दोनों ही आउटलेट्स ने चीन में बैन ऐप्‍स- ट्विटर और टेलि‍ग्राम पर अपनी एक्टिविटी जारी रखी है।

ख़ास बातें
  • अपग्रेड मेंटनेंस की जानकारी देने के बाद से वेबसाइट नहीं हो रही एक्‍सेस
  • ‘चैनन्यूज’ और ‘ओडेली’ क्रिप्‍टो से जुड़ी जानकारियों के अहम आउटलेट्स हैं
  • क्रिप्‍टो पर बैन के बाद चीन में इस डिजिटल करेंसी का फ्यूचर अंधेरे में है
विज्ञापन
चीन की सरकार ने सितंबर से देश में सभी तरह की क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। इसके बाद से ही वहां क्रिप्‍टोकरेंसी का भविष्‍य अनिश्चितताओं से घिर गया है। अब आ रही खबरें बताती हैं कि चीन के क्रिप्टो न्‍यूज आउटलेट ‘चैनन्यूज' और ‘ओडेली' पिछले कुछ दिनों से एक्‍सेस नहीं हो पा रहे और किसी भी आउटलेट ने इसकी वजह नहीं बताई है। इसके बजाए दोनों ही आउटलेट्स ने चीन में बैन ऐप्‍स- ट्विटर और टेलि‍ग्राम पर अपनी एक्टिविटी जारी रखी है।

CoinDesk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ChainNews के 35000 से ज्‍यादा फॉलोवर्स वाले ट्विटर हैंडल से इस सप्ताह की शुरुआत में एक ट्वीट किया गया कि उनकी वेबसाइट 'अपग्रेड मेंटनेंस' के कारण आठ से 10 घंटे के लिए सर्विस को सस्‍पेंड करेगी, लेकिन उसके बाद से ही चीन में और चीन के बाहर भी यह वेबसाइट एक्‍सेस नहीं हो पा रही है। वहीं, डाउनटाइम के दौरान चेनन्यूज के टेलि‍ग्राम और ट्विटर हैंडल एक्टिव रहे हैं।

इसी तरह Odaily जो क्रिप्टोकरेंसी और नॉन फंजिबल टोकन (एनएफटी) को कवर करने वाला एक डिजिटल आउटलेट है, वह भी एक नए URL पर जाने के प्रोसेस में है और काफी समय से एक्टिव नहीं है। इस आउटलेट ने अक्टूबर की शुरुआत में एक ट्वीट के जरिए अपने यूजर्स को उसकी टेलि‍ग्राम कम्‍युनिटी में शामिल होने के लिए इनवाइट किया था।
खास बात यह है कि न सिर्फ न्‍यूज आउटलेट बल्कि चीन की प्रमुख ब्लॉकचेन इंटरनेट नेविगेशन साइट  Block123 भी पिछले कुछ दिनों से एक्‍सेस नहीं हो पा रही है।

चीन की टॉप इकनॉमिक प्‍लानिंग बॉडी ने इस सप्ताह की शुरुआत में क्रिप्टो पर अपने सख्त रुख को स्पष्ट करते हुए बताया था कि कार्रवाई जारी रहेगी। ज्‍यादा एनर्जी-एफ‍िशिएंट बनने और अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की कोशिशों में चीन क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग एक्टिविटी पर नकेल कसना शुरू कर चुका है।

सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी अथॉरिटीज, क्रिप्टो माइनिंग पर कार्रवाई कर रहे हैं। वह इसे 'बेहद हानिकारक' प्रैक्टिस कहते हैं, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने की देश की कोशिशों को खतरे में डालता है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब चीन ने क्रिप्टोकरंसी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए खुले तौर पर कदम उठाए हैं। गर्वनमेंट के कंट्रोल से बाहर चल रही क्र‍िप्‍टो एक्टिविटीज को रोकने के लिए यह देश अपनी रेग्‍युलेटरी ताकत का इस्‍तेमाल कर रहा है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: China, Cryptocurrency, chainnews, odaily, Action, Block

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »