Shiba Inu के बजाय क्यों बढ़ रही है LUNC में खरीदारी

क्रिप्टो इंफ्लुएंसर Gokhshtein ने ट्विटर पर एक पोस्ट में LUNC के प्रति दिन ट्रेंड होने को लेकर शिकायत की है

Shiba Inu के बजाय क्यों बढ़ रही है LUNC में खरीदारी

Terra Luna ब्लॉकचेन के इस टोकन में इसके नेटिव कॉइन में भारी गिरावट के बाद रिकवरी हुई है

ख़ास बातें
  • इसे खरीदने वालों में सट्टेबाजों की बड़ी संख्या है
  • Gokhshtein का मानना है कि यह एक लॉटरी टिकट की तरह है
  • उन्होंने इससे पहले कहा था कि वह SHIB को $0.001 पर जाता देखते हैं
विज्ञापन
क्रिप्टो इंफ्लुएंसर David Gokhshtein ने बताया है कि कुछ लोगों ने LUNC में खरीदारी क्यों बढ़ाई है और ये कौन हो सकते हैं। इससे पहले उन्होंने LUNC को एक लॉटरी टिकट जैसा कहा था। उनका मानना है कि Terra Luna ब्लॉकचेन के इस टोकन में इसके नेटिव कॉइन में कुछ महीने पहले भारी गिरावट के बाद रिकवरी हुई है। और इसे खरीदने वालों में सट्टेबाजों की बड़ी संख्या है जो जल्द प्रॉफिट कमाना चाहते हैं।

Gokhshtein ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि LUNC प्रति दिन ट्रेंड हो रहा है और SHIB निरंतर ट्रेंड कर रहा है। Shiba Inu के समर्थक Gokhshtein को शिकायत है कि LUNC भी प्रति दिन ट्रेंड हो रहा है। उनके इस पोस्ट पर ट्विटर के एक यूजर ने कहा कि वह LUNC के बजाय SHIB को ट्रेंड में देखना चाहेंगे। इस पर Gokhshtein का कहना था कि LUNC प्रोजेक्ट में कुछ नहीं है। इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने यूजर्स से उन्हें LUNC के बारे में ट्विटर पर टैग नहीं करने को कहा था। Gokhshtein का मानना है कि यह एक लॉटरी टिकट की तरह है। उन्होंने कहा कि यह म्यूजिकल चेयर की पुरानी गेम की तरह है, जिसमें म्यूजिक रुकने पर प्रत्येक व्यक्ति को बैठने के लिए एक चेयर खोजनी होती है लेकिन चेयर्स की संख्या हमेशा लोगों की संख्या से एक कम होती है। 

उन्होंने बताया कि LUNC के साथ म्यूजिकल चेयर में जिस व्यक्ति के पास चेयर नहीं बचेगी उसके पास इन टोकन्स की बड़ी संख्या होगी। SHIB को लेकर Gokhshtein बुलिश हैं। इससे पहले अप्रैल में उन्होंने कहा ता कि वह SHIB को $0.001 पर जाता देखते हैं लेकिन यह एक डॉलर तक नहीं पहुंचेगा। वह अक्सर इस टोकन के बारे में ट्वीट करते हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है कि उनके पास इस टोकन की कितनी संख्या है।

Shiba Inu की टीम ने इससे जुड़ी गेम Shiba Eternity को पेश किया है। इसके साथ ही इस टोकन को लेकर Ethereum व्हेल्स की दिलचस्पी बढ़ गई है। WhaleStats के डेटा से पता चलता है कि इसके बड़े होल्डर्स के लिए SHIB सबसे अधिक इस्तेमाल वाले स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स में शामिल है। Shiba Inu के बारे में कोई नई जानकारी आने पर Ethereum व्हेल्स की ओर से इसकी खरीदारी में तेजी आती है। SHIB को बहुत से रिटेलर्स पेमेंट के विकल्प के तौर पर भी स्वीकार कर रहे हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Purchase, shiba inu, Ethereum, Market, LUNC, Blockchain, game, Tweeter
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »