Bitcoin पहुंचा 25 हजार डॉलर पार, Crypto मार्केट में दिखा मिक्स ट्रेंड

Shiba Inu और Dogecoin में आज का प्राइस ग्राफ ऊपर गया है

Bitcoin पहुंचा 25 हजार डॉलर पार, Crypto मार्केट में दिखा मिक्स ट्रेंड

Cardano, Solana, और Polkadot आज बिटकॉइन का अनुसरण करते नजर आए

ख़ास बातें
  • ईथर की कीमत में आज 3.40 प्रतिशत का नुकसान
  • डॉजकॉइन 5.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा है
  • शिबा इनु की कीमत 0.000947 रुपये पर ट्रेड कर रही है
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट (cryptocurrency market) में अस्थिरता लगातार बनी हुई है। इस बीच आज मार्केट से सकारात्मक संकेत मिले हैं, जहां बिटकॉइन 25 हजार डॉलर (लगभग 20 लाख रुपये) के आंकड़े को पार कर गया है। बिटकॉइन की कीमत में आज 2.87 प्रतिशत की बढ़त हुई और दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच के अनुसार 25,080 डॉलर यानि कि लगभग 20 लाख रुपये पर पहुंच गई। इंटरनेशनल मार्केट में भी बिटकॉइन की कीमत में हल्की बढ़त आज दर्ज हुई है। Binance और Coinbase जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन का प्राइस 2.50 प्रतिशत से बढ़ा है और यह $23,861 (लगभग 19 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। 

Ether के निवेशकों को आज निराशा का सामना करना पड़ा। इसकी कीमत में आज कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर एक दिन पहले बिटकॉइन और ईथर की कीमत में बढ़ोत्तरी देखी गई थी। लेकिन आज ईथर की कीमत 3.40 प्रतिशत से नीचे आ गई है। वर्तमान में ईथर की कीमत $1,722 (लगभग 1.35 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Tether, Ripple, Cardano, Solana, और Polkadot आज बिटकॉइन का अनुसरण करते नजर आए और इनकी कीमत में आज बढ़त देखने को मिली है। वहीं, USD Coin, Binance Coin, Binance USD और Avalanche में आज नुकसान हुआ है। ग्लोबल क्रिप्टोमार्केट कैपिटलाइजेशन वर्तमान में $1.13 ट्रिलियन (लगभग 89,53,272 करोड़ रुपये) पर है। पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1.96 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो Shiba Inu और Dogecoin में आज का प्राइस ग्राफ ऊपर गया है। वर्तमान में डॉजकॉइन 5.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 0.56% की बढ़ोत्तरी है। वहीं, शिबा इनु की कीमत 0.000947 रुपये पर ट्रेड कर रही है। पिछले 24 घंटों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 0.31% की बढ़त देखी गई। 

इस बीच WazirX क्रिप्टो एक्सचेंज के को फाउंडर निश्चल शेट्टी ने ट्विटर पोस्ट के जरिए निवेशकों का ध्यान खींचा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि बिजनेस में पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए ब्लॉकचेन नेटवर्क के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , crypto prices today, crypto news in hindi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »