ब्रिटेन में केवल 5 क्रिप्टो फर्मों को मिली अस्थायी लाइसेंस के साथ कारोबार की इजाजत

FCA की ओर से जारी नई लिस्ट से जो फर्में बाहर हैं, वे इस महीने की शुरुआत से कारोबार जारी नहीं रख सकती

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2022 10:11 IST
ख़ास बातें
  • FCA ने डिजिटल एसेट्स से जुड़ी फर्मों की लिस्ट को अपडेट किया है
  • इसमें वे फर्में शामिल हैं जो अस्थायी रजिस्ट्रेशन के साथ चल रही हैं
  • क्रिप्टो सेगमेंट को बढ़ावा देने की ब्रिटेन सरकार योजना बना रही है

पिछले सप्ताह ब्रिटेन ने क्रिप्टो सेगमेंट की परिभाषा तय करने वाली गाइडलाइंस जारी की थी

क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी फर्मों पर कई देशों में सख्ती की जा रही है। ब्रिटेन के फाइनेंशियल रेगुलेटर, फाइनेंशियल कंडक्ट अथॉरिटी (FCA) ने पांच क्रिप्टो फर्मों को अस्थायी रजिस्ट्रेशन के प्रावधान के साथ कारोबार जारी रखने की इजाजत दी है। FCA ने डिजिटल एसेट्स से जुड़ी फर्मों की लिस्ट को अपडेट किया है और इनमें वे फर्में शामिल हैं जो अस्थायी रजिस्ट्रेशन के साथ चल रही हैं। 

अस्थायी लाइसेंस के साथ कारोबार की इजाजत हासिल करने वाली फर्मों में Cex.io, Copper Technologies और Globalblock शामिल हैं। FCA के पास रजिस्ट्रेशन कराने की अवधि पिछले सप्ताह तक थी लेकिन इन पांच फर्मों के आवेदन लंबित हैं। FCA ने पिछले महीने के अंत में कहा था कि उसकी रेगुलेटरी आवश्यक्ताओं को पूरा करने के उद्देश्य से कुछ क्रिप्टो फर्मों के लिए रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ाई गई है। FCA की ओर से जारी नई लिस्ट से जो फर्में बाहर हैं, वे इस महीने की शुरुआत से कारोबार जारी नहीं रख सकती। हालांकि, इसके साथ ही FCA ने बताया है कि लिस्ट में होने का यह मतलब नहीं है कि इन फर्मों को उसने पूरी तरह सही पाया है। 

Bitcoin.com की रिपोर्ट के अनुसार, FCA ने 33 फर्मों को रजिस्टर्ड किया है। इस बारे में FCA के प्रवक्ता ने कहा, "हम क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के आवेदनों की यह पक्का करने के लिए समीक्षा कर रहे हैं कि वे एक फर्म चलाने के न्यूनतम मापदंडों को पूरा करती हैं और उनके पास अपराध को पकड़ने और उसे रोकने के लिए उपयुक्त सिस्टम है।" ब्रिटेन में क्रिप्टो एक्टिविटीज से जुड़ी फर्मों के लिए FCA के पास रजिस्ट्रेशन कराना या अस्थायी लाइसेंस होना जरूरी है। पिछले सप्ताह ब्रिटेन ने क्रिप्टो सेगमेंट की परिभाषा तय करने वाली गाइडलाइंस जारी की थी।

स्टेबलकॉइन्स को ब्रिटेन में पेमेंट के जरिए के तौर पर स्वीकृति दी गई है। ब्रिटेन सरकार ने पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसीज और स्टेबलकॉइन्स पर एक कंसल्टेशन शुरू की थी। इसके निष्कर्षों की घोषणा ग्लोबल फाइनेंस समिट में ब्रिटेन के इकोनॉमिक सेक्रेटरी John Glen ने की थी। ब्रिटेन में सरकार की गारंटी वाले नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) लॉन्च करने और क्रिप्टो सेगमेंट को बढ़ावा देने की भी योजना है। इससे ब्रिटेन को अगले कुछ वर्षों में एक क्रिप्टो हब बनाने में मदद मिलेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Registration, Britain, stablecoins, Regulate, Government, NFT
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.