ब्राजील ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए लॉन्च किया ब्लॉकचेन नेटवर्क

ब्राजील में सरकारी प्रशासनिक व्यवस्था में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। इससे एफिशिएंसी को बढ़ाने के साथ ही निगरानी में भी मदद मिलेगी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 1 जून 2022 15:07 IST
ख़ास बातें
  • ब्राजील में प्रशासनिक व्यवस्था में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ रहा है
  • हाल ही में ब्राजील में क्रिप्टो की निगरानी के लिए एक बिल पारित हुआ था
  • क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए एक नई रेगुलेटरी संस्था बन सकती है

ब्राजील की किसी क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी दर्जा देने की योजना नहीं है

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े ब्लॉकचेन नेटवर्क्स के इस्तेमाल बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में ब्राजील की सरकार ने सार्वजनिक खर्चों में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए एक नया ब्लॉकचेन नेटवर्क शुरू किया है। ब्राजील में सरकारी प्रशासनिक व्यवस्था में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। इससे एफिशिएंसी को बढ़ाने के साथ ही निगरानी में भी मदद मिलेगी। 

ब्राजील के Court of Accounts of Uniam (TCU) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस ब्लॉकचेन नेटवर्क को डिवेलप किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल कई सरकारी संस्थान अपनी सर्विसेज में सुधार करने और सार्वजनिक खर्चों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए करेंगे। हाल ही में ब्राजील की सीनेट ने क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए पहला बिल पारित किया था। इस बिल का उद्देश्य इस सेगमेंट को देश के कानूनों के तहत लाना है। ब्राजील में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इस वर्ष के अंत तक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क लागू हो सकता है। 
Advertisement

सीनेट के प्रमुख Rodrigo Pacheco ने बिल को स्वीकृति देने वाली कमेटी की अगुवाई की थी। इस कानून के तहत क्रिप्टोकरेंसीज का गलत इस्तेमाल करने वालों के लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान होगा। इस कानून का उल्लंघन करने वालों को चार से आठ वर्ष की जेल हो सकती है। ब्राजील में पिछले वर्ष लगभग एक करोड़ लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसीज होने का अनुमान था। ब्राजील में क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए एक नई रेगुलेटरी संस्था बनाई जा सकती है। यह जिम्मेदारी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन या ब्राजील के सेंट्रल बैंक को भी दी जा सकती है। हालांकि, ब्राजील की किसी क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी दर्जा देने की योजना नहीं है। भारत, अमेरिका और ब्रिटेन सहित बहुत से देश क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कानून बनाने पर विचार कर रहे हैं। अमेरिका में हाल ही में इस सेगमेंट से जुड़ा एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर जारी किया गया था। इसमें फेडरल रिजर्व से सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) लॉन्च करने पर विचार करने के लिए भी कहा गया है।

इसके अलावा ब्राजील का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर Rio De Janeiro क्रिप्टो का हब बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। यह अगले वर्ष क्रिप्टो में प्रॉपर्टी टैक्स लेने वाला ब्राजील का पहला शहर बन जाएगा।  Rio De Janeiro के City Hall ने बताया है  कि क्रिप्टोकरेंसीज को ब्राजील की करेंसी में कन्वर्ट करने के लिए फर्मों को हायर किया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.