ब्राजील ने क्रिप्टो स्कैम्स की जांच के लिए बनाई अलग यूनिट

क्रिप्टो सेगमेंट में ट्रांजैक्शंस को ट्रैक करना मुश्किल होता है और इस सेगमेंट पर किसी देश में कानूनों और रेगुलेशंस का पूरा नियंत्रण नहीं है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 6 जुलाई 2022 02:17 IST
ख़ास बातें
  • यह यूनिट क्रिप्टो के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी काम करेगी
  • इसमें ज्यूडिशियरी और पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारी भी शामिल होंगे
  • नई यूनिट के अधिकारियों को ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग दी जाएगी

पिछले वर्ष ब्राजील की पुलिस ने क्रिप्टो के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के लिए कई छापे मारे थे

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। इनसे निपटने के लिए बहुत से देशों में कड़े रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं। ब्राजील ने क्रिप्टो से जुड़े अपराधों की तेजी से जांच के लिए एक अलग यूनिट बनाई है। यह यूनिट क्रिप्टो सेगमेंट के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी काम करेगी। ब्राजील में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) इंडस्ट्री बढ़ रही है।

इस यूनिट में पब्लिक मिनिस्ट्री, ज्यूडिशियरी और पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारी शामिल होंगे। इसके कोऑर्डिनेटर Frederico Meinberg ने एक इंटरव्यू में बताया, "डिजिटल एसेट्स से जुड़े मामलों से निपटने वाले किसी एजेंट के लिए मार्केट की जानकारी रखना जरूरी है। इसी वजह से हम एक्सचेंजों और इस सेगमेंट की फर्मों के साथ एजेंट्स के इंटरएक्शन पर जोर दे रहे हैं।" पिछले वर्ष ब्राजील की पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसीज के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के लिए कई छापे मारे थे। Meinberg ने कहा कि क्रिप्टो से जुड़े अपराधों की जांच करना अन्य अपराधों की तुलना में अधिक जटिल होता है। 
Advertisement

क्रिप्टो सेगमेंट में ट्रांजैक्शंस को ट्रैक करना मुश्किल होता है और इस सेगमेंट पर किसी देश में कानूनों और रेगुलेशंस का पूरा नियंत्रण नहीं है। ब्राजील की सरकार क्रिप्टो इनवेस्टर्स को वित्तीय खतरों से सुरक्षित करने के तरीकों पर विचार कर रही है। नई यूनिट में शामिल अधिकारियों को ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे नुकसान पहुंचाने वाली किसी स्थिति से निपटने के साथ ही उससे जुड़े रिस्क को कम कर सकेंगे। ब्राजील में पिछले वर्ष लगभग एक करोड़ लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसी होने का अनुमान था। ब्राजील में क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए एक नई रेगुलेटरी संस्था बनाई जा सकती है। यह जिम्मेदारी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन या सेंट्रल बैंक को भी दी जा सकती है।

ब्राजील का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर Rio De Janeiro क्रिप्टो का हब बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। यह अगले वर्ष क्रिप्टो में प्रॉपर्टी टैक्स लेने वाला ब्राजील का पहला शहर बन जाएगा। Rio De Janeiro के City Hall ने बताया है कि क्रिप्टोकरेंसीज को ब्राजील की करेंसी में कन्वर्ट करने के लिए फर्मों को हायर किया जाएगा। Rio de Janeiro का नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) कलेक्शन डिवेलप करने की भी योजना है जिसमें शहर के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की इमेजेज होंगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.