बिटकॉइन ने पार किया 42,800 डॉलर से ज्यादा का लेवल, 1 दिन में प्राइस 344 डॉलर बढ़ा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 0.91 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। इसका प्राइस लगभग 2,312 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस लगभग 22 डॉलर बढ़ा है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 फरवरी 2024 17:34 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 42,802 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 0.91 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी
  • देश में क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत टैक्स का टैक्स है

भारत में इस सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को 0.82 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 42,802 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में इसका 344 डॉलर बढ़ा है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के लिए लॉन्ग और शॉर्ट रेशो से विशेषतौर पर फ्यूचर्स मार्केट के इनवेस्टर्स के लिए पॉजिटिव सेंटीमेंट का संकेत मिल रहा है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 0.91 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। इसका प्राइस लगभग 2,312 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस लगभग 22 डॉलर बढ़ा है। इसके अलावा Ripple, USD Coin, Chainlink, Tron, Wrapped Bitcoin और Litecoin में तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.25 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.64 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "Grayscale के 1,41,000 बिटकॉइन की बिक्री करने से बना प्रेशर ETF के जरिए लगभग 1,75,000 बिटकॉइन की खरीदारी से कम हुआ है। स्पॉट बिटकॉइन ETF की कुल वॉल्यूम 30 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। इससे अधिक डिमांड का पता चल रहा है। पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन 44,000 डॉलर के लेवल को तोड़ने की कोशिश में है लेकिन कम ट्रेडिंग वॉल्यूम इसमें रुकावट बन रही है।" भारत में  इस सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। इस महीने की शुरुआत में पेश हुए बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टो सेगमेंट का कोई जिक्र नहीं किया था। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स निराश हैं। 

क्रिप्टो इंडस्ट्री को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले बजट में इस सेगमेंट के लिए कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। लगभग डेढ़ वर्ष पहले सरकार ने प्रत्येक क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर एक प्रतिशत का TDS लगाया था। इसके साथ ही क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत टैक्स लागू किया गया था। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्टेकहोल्डर्स का कहना है कि इससे क्रिप्टो की ट्रेडिंग एक्टिविटीज में कमी हुई है। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट को लेकर चेतावनी दी है।  
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.