बिटकॉइन में तूफानी तेजी, 27,490 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में तेजी का बड़ा कारण क्रिप्टो एक्सचेंजों में लगभग 7.5 करोड़ डॉलर की शॉर्ट पोजिशंस को लिक्विडेट करना है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अगस्त 2023 17:46 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने अपने रेजिस्टेंस लेवल को तोड़ दिया है
  • Ether में पिछले एक दिन में लगभग 65 डॉलर की तेजी आई है
  • भारत में जल्द ही क्रिप्टो सेगमेंट के लिए विस्तृत रूल्स बनाए जा सकते हैं

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी 3.81 प्रतिशत बढ़कर 1,718 डॉलर पर पहुंच गया

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को जोरदार तेजी रही। पिछले कई सप्ताह से इसका प्राइस 26,000 डॉलर से कुछ अधिक पर था। इसने अपने रेजिस्टेंस लेवल को तोड़ दिया है। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 1,409 डॉलर बढ़कर 27,496 डॉलर पर पहुंच गया। 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में तेजी का बड़ा कारण क्रिप्टो एक्सचेंजों में लगभग 7.5 करोड़ डॉलर की शॉर्ट पोजिशंस को लिक्विडेट करना है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी 3.81 प्रतिशत बढ़कर 1,718 डॉलर पर पहुंच गया। Ether में पिछले एक दिन में लगभग 65 डॉलर की तेजी आई है। 
Advertisement

क्रिप्टो फर्म Muderx के CEO, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "इस तेजी का कारण अमेरिका में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के खिलाफ Grayscale के मामले में कोर्ट का फैसला हो सकता है। यह मामला Grayscale Bitcoin ट्रस्ट को एक ETF में कन्वर्ट करने के आवेदन से जुड़ा था। इससे मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट है और क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज बढ़े हैं। इस फैसले के बाद कुछ और बड़ी फर्में Bitcoin स्पॉट ETF लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकती हैं।" Tether, Binance Coin, Ripple, Cardano, Dogecoin, Solana, Tron और Polygon के प्राइस में भी उछाल आया है। पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट का वैल्यूएशन लगभग चार प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.09 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

भारत में जल्द ही क्रिप्टो सेगमेंट के लिए विस्तृत रूल्स बनाए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए विस्तृत रूल्स बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बनाए रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। एक मीडिया इंटरव्यू में मोदी ने कहा था कि टेक्नोलॉजीज को लोकतांत्रिक बनाया जाना चाहिए और इन्हें अनदेखा करने के बजाय अपनाने की जरूरत है। भारत की G20 अध्यक्षता के हिस्से के तहत टॉप एजेंडों में क्रिप्टोकरेंसीज का रेगुलेशन भी शामिल है। मोदी का कहना था कि क्रिप्टो के लिए वैश्विक सहमति के साथ रूल्स बनाए जाने चाहिए जो सभी देशों के लिए समान हों। उनका कहना था, "टेक्नोलॉजी में बदलाव की तेज रफ्तार एक वास्तविकता है और इसे अनदेखा करने का कोई मतलब नहीं है। इससे जुड़े रूल्स और फ्रेमवर्क एक देश या देशों के समूह से नहीं जुड़े होने चाहिए।"  
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  8. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  10. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.