बिटकॉइन में जोरदार तेजी, 29,000 डॉलर के पार हुआ प्राइस

क्रिप्टो मार्केट के एक्सपर्ट्स का मानना है कि बिटकॉइन का इस मार्केट में दबदबा बढ़ रहा है और इसके प्राइस में तेजी का यह बड़ा कारण है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2023 16:46 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस बढ़कर 29,190 डॉलर पर था
  • Binance Coin, Cardano, Litecoin और Tron में भी तेजी थी
  • पिछले वर्ष बिटकॉइन ने लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 2.23 प्रतिशत बढ़कर 1,584 डॉलर पर था

मार्केट कैपिटलाइजेशन में सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवारको 3.30 प्रतिशत की तेजी थी। इससे बिटकॉइन का प्राइस बढ़कर 29,190 डॉलर पर पहुंच गया। पिछले कुछ महीनों में यह पहली बार है कि जब इसका प्राइस 29,000 डॉलर के लेवल को पार कर सका है। क्रिप्टो मार्केट के एक्सपर्ट्स का मानना है कि बिटकॉइन का इस मार्केट में दबदबा बढ़ रहा है और इसके प्राइस में तेजी का यह बड़ा कारण है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 2.23 प्रतिशत बढ़कर 1,584 डॉलर पर था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Binance Coin, Cardano, Litecoin, Tron, Avalancheand, Polygon, Stellar और Monero शामिल थी। Bitcoin Cash, USD Coin, Solana और Binance USD के प्राइसेज में गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 2.93 प्रतिशत बढ़कर 1.11 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई। 
Advertisement

क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से नवंबर में रेट्स में कोई बदलाव नहीं किए जाने का संकेत मिलने के बाद बिटकॉइन 28,600 डॉलर के लेवल से अधिक पर ट्रेड कर रहा है। मार्केट में सेंटीमेंट बुलिश दिख रहा है।" CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क के सीनियर मैनेजर, Shubham Hudda का कहना था, "इनवेस्टर्स की LINK पर नजर है क्योंकि  Chainlink ने हाल ही में स्टेकिंग v0.2 को लॉन्च करने की जानकारी दी थी। इससे स्टेकर्स को आसानी हो सकती है। इसके अलावा XRP में भी सात प्रतिशत की तेजी आई है।" 

बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई है। इससे इनवेस्टर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी मार्केट में गिरावट आई थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। कुछ देशों में रेगुलेटर्स इस सेगमेंट के लिए रूल्स बना रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों में कमी हो सकती है और इनवेस्टर्स का भरोसा भी मजबूत हो सकता है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.