Bitcoin में बड़ा प्रॉफिट, 1 दिन में प्राइस 2,000 डॉलर से ज्यादा बढ़ा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 1.65 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,268 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 15:39 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 4 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 43,740 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी तेजी थी
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

मार्केट एनालिस्ट्स का अनुमान है कि इसमें अगले कुछ सप्ताह तक तेजी जारी रह सकती है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में तेजी बरकरार है। इसका प्राइस 4.30 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 43,740 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में इसके प्राइस में 2002 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। मार्केट एनालिस्ट्स का अनुमान है कि इसमें अगले कुछ सप्ताह तक तेजी जारी रह सकती है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 1.65 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,268 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में यह 40 डॉलर बढ़ा है। इसके अलावा Tether, Ripple, Solana, Cardano, Tron, Chainlink, Polygon, Litecoin, Polkadot, Stellar और Protocol में भी तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.98 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.6 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, " BlackRock, Fidelity और Franklin Templeton जैसी बड़ी कंपनियां अमेरिका में बिटकॉइन ETF को लिस्ट कराने के लिए कोशिश कर रही हैं और इससे मार्केट में तेजी आ रही है। अगर यह रफ्तार जारी रहती है तो Standard Chartered के पूर्वानुमान के समान अगले वर्ष के अंत तक बिटकॉइन एक लाख डॉलर तक पहुंच सकता है।" इस बारे में क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel का कहना था, "प्राइस में यह तेजी इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की इस मार्केट में दिलचस्पी बढ़ने और बुलिश सेंटीमेंट का नतीजा हो सकती है। BlackRock ने अमेरिका के सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC को जानकारी दी है कि उसे अपने स्पॉट बिटकॉइन ETF के लिए फंडिंग मिली है।" 

बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने पर इसमें क्रिप्टो एक्सचेंजों के साथ ही सामान्य मार्केट एक्सचेंजों के जरिए भी इनवेस्टमेंट किया जा सकेगा। पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर का जुर्माना लगया था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बनाए रखने होगी। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  2. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  4. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  5. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  6. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  9. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  10. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.