Bitcoin का प्राइस चढ़ा, ईरान के साथ डील की संभावना का असर 

ईरान ने अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने से जुड़ा एक नया प्रपोजल दिया है। हालांकि, अमेरिका की ओर से इस प्रपोजल को लेकर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2026 16:43 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन एक रेंज में ट्रेड कर रहा है
  • इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए 72,000 डॉलर पर सपोर्ट है
  • क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से डिमांड बढ़ी है

पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन एक रेंज में ट्रेड कर रहा है

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर विवाद का हल निकलने की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने 79,400 डॉलर का प्राइस पार किया है। यह 31 जनवरी के बाद से इसका हाई लेवल है। हालांकि, बाद में बिटकॉइन में कुछ गिरावट थी। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस 77,920 डॉलर से कुछ अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस लगभग 2,320 डॉलर पर था। ईरान ने अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने से जुड़ा एक नया प्रपोजल दिया है। हालांकि, अमेरिका की ओर से इस प्रपोजल को लेकर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump पर हमले की कोशिश के बाद इस डील को लेकर जल्द फैसला होने की कम संभावना है। ईरान के निकट होर्मुज एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग का है। इसके बंद होने से बहुत से देशों में ऑयल और गैस के इम्पोर्ट पर असर पड़ रहा है। ईरान का दावा है कि होर्मुज उसके समुद्री क्षेत्र में है और इस वजह से इसका इस्तेमाल करने वाले जहाजों को उसकी अनुमति लेने की जरूरत है। अमेरिका ने ईरान पर होर्मुज को खोलने के लिए दबाव बढ़ाया है। अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज की नाकाबंदी भी की थी। 

Advertisement

पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए 72,000 डॉलर पर महत्वपूर्ण सपोर्ट और लगभग 79,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है। बिटकॉइन के 80,000 डॉलर का लेवल पार करने पर इसमें काफी तेजी आ सकती है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इसमें लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 

क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से डिमांड मजबूत हुई है। बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में अप्रैल में लगभग 2.5 अरब डॉलर का नेट इनफ्लो हुआ है। बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy (पहले MicroStrategy) ने भी इस सबसे महंगे क्रिप्टो टोकन में खरीदारी को बढ़ाया है। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर ने अप्रैल में लगभग 3.9 अरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे हैं। बिलिनेयर Elon Musk की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Tesla को मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में 11,509 बिटकॉइन्स की अपनी होल्डिंग पर लगभग 17.3 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.