Bitcoin में तेजी बरकरार, अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में आया उछाल

मार्केट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि बिटकॉइन के लिए अगला रेजिस्टेंस लेवल 31,000 डॉलर पर हो सकता है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 फरवरी 2023 16:44 IST
ख़ास बातें
  • Tether, USD Coin, Ripple और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स में तेजी थी
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 664 डॉलर बढ़ी है
  • बहुत से देश क्रिप्टो को लेकर कानून बनाने की तैयारी कर रहे हैं

Ether का प्राइस 1,702 डॉलर पर था

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को 2.09 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 24,920 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 664 डॉलर बढ़ी है। मार्केट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इसका अगला रेजिस्टेंस लेवल 31,000 डॉलर पर हो सकता है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 1.14 प्रतिशत बढ़ा है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether का प्राइस 1,702 डॉलर पर था। इसके अलावा Tether, USD Coin, Ripple और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स में तेजी थी। Avalanche, Cardano, Solana और Polkadot जैसे ऑल्टकॉइन्स के प्राइस भी बढ़े हैं। नुकसान वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Binance Coin, Polygon, Litecoin और Tron थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.03 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.13 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO और को-फाउंडर, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया कि पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टोकरेंसीज के जल्द प्रॉफिट कमाने का जरिया होने से जुड़ा नजरिया बदला है। क्रिप्टोकरेंसीज को लॉटरी टिकट की तरह नहीं देखा जा रहा है। इनमें लंबी अवधि के लिए इनवेस्टमेंट किया जा रहा है। रिटेल और इंस्टीट्यूशनल दोनों इनवेस्टर्स ने अपनी खरीदारी का साइज घटाया है। इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बढ़ने से पूरी इंडस्ट्री को फायदा हो सकता है। 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार दिया गया था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Resistance, Bitcoin, Purchase, Market, Solana, Exchange, Surge, Ether, Investors, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.