Bitcoin माइनर CleanSpark का रेवेन्यू 400 प्रतिशत बढ़ा, Bitcoin का प्राइस बढ़ने से हुआ फायदा

CleanSpark को चौथे क्वार्टर में सबसे अधिक 2.7 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू मिला और इसका बड़ा कारण बिटकॉइन के प्राइस में आई तेजी है

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2021 14:04 IST
ख़ास बातें
  • CleanSpark का रेवेन्यू 4.94 करोड़ डॉलर रहा
  • पिछले आठ महीनों के दौरान कंपनी ने तेजी से बिजनेस बढ़ाया है
  • इसके पास अभी 1.3 एक्सहैश प्रति सेकेंड की कंप्यूटिंग पावर है

पिछले आठ महीनों के दौरान कंपनी ने तेजी से बिजनेस बढ़ाया है

दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरंसी Bitcoin की माइनिंग करने वाली और एनर्जी टेक्नोलॉजी कंपनी CleanSpark का रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2021 में 400 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, कंपनी को 2.18 करोड़ डॉलर या 0.75 डॉलर प्रतिशत शेयर का लॉस भी हुआ है। अक्टूबर से सितंबर के फाइनेंशियल ईयर पर चलने वाली CleanSpark का रेवेन्यू 4.94 करोड़ डॉलर रहा, जो इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में लगभग 10 लाख डॉलर का था। 

कॉइनडेस्क की रिपोर्ट के अनुसार, CleanSpark को चौथे क्वार्टर में सबसे अधिक 2.7 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू मिला और इसका बड़ा कारण बिटकॉइन के प्राइस में आई तेजी है। हालांकि, इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का नेट लॉस लगभग 2.33 करोड़ डॉलर या 1.07 डॉलर प्रति शेयर का था। फाइनेंशियल ईयर 2021 में कंपनी का एडजस्टेड EBITDA 90 लाख डॉलर या 0.31 डॉलर प्रति शेयर का रहा। पिछले आठ महीनों के दौरान कंपनी ने तेजी से बिजनेस बढ़ाया है। अप्रैल में इसने 22,680 बिटकॉइन माइनिंग मशीनें खरीदने का कॉन्ट्रैक्ट किया था। 

CleanSpark ने अगस्त में अमेरिका में कैलिफोर्निया के नॉरक्रॉस में दूसरा डेटा सेंटर 65 लाख डॉलर में खरीदा था। पिछले दो महीनों में इसने अतिरिक्त माइनिंग मशीनें भी खरीदी हैं। कंपनी ने हाल ही में नॉरक्रॉस के माइनिंग सेंटर के लिए 20 मेगावॉट का कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिया था। इसके पास अभी 1.3 एक्सहैश प्रति सेकेंड की कंप्यूटिंग पावर है। इसे अतिरिक्त माइनिंग पावर के साथ बढ़ाने की योजना है। CleanSpark के CEO, Zach Bradford ने बताया, "कंपनी अपने कामकाज को अधिक एफिशिएंट बनाने के लिए रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाली मशीनों और इमर्शन कूलिंग का इस्तेमाल कर रही है। इससे कंपनी के माइनिंग सेंटर्स में प्रोडक्शन बढ़ने और कॉस्ट में कमी आने की उम्मीद है।"

हालांकि, बिटकॉइन माइनिंग में एनर्जी की अधिक खपत होने की वजह से अमेरिका में इसका विरोध भी किया जा रहा है। चीन में क्रिप्टो से जुड़ी सभी एक्टिविटीज पर रोक लगाने के बाद टेक्सस Bitcoin माइनिंग के एक हब के तौर पर उभरा है। चीन के क्रिप्टो माइनिंग पर प्रतिबंध लगाने का एक बड़ा कारण इसमें होने वाली इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत था। टेक्सस में क्रिप्टो की माइनिंग करने वालों को 10 वर्ष तक टैक्स में छूट और सेल्स टैक्स क्रेडिट जैसे इंसेंटिव दिए जा रहे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो माइंस में से दो टेक्सस में बन रही हैं। हालांकि, टेक्सस के निवासी इससे खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि टेक्सस में इलेक्ट्रिसिटी की कमी हो रही है और इसकी वजह Bitcoin माइनिंग है। इस वर्ष फरवरी में टेक्सस के इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई में कमी के चलते कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Mining, America, Revenue, Energy

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  3. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  4. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  3. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  5. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
  7. EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
  8. Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन
  9. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.