Bitcoin में आ सकती है तेजी, Citigroup ने दिया 1,43,000 डॉलर का टारगेट

Citigroup ने एक नोट में कहा है कि अगले 12 महीनों में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस बढ़कर 1,43,000 डॉलर तक जा सकता है। यह इसके मौजूदा लेवल से 60 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2025 20:49 IST
ख़ास बातें
  • Citigroup ने बिटकॉइन में अगले 12 महीनों में तेजी का पूर्वानुमान दिया है
  • अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था
  • इसके बाद से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस काफी घटा है

भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रेगुलेटर्स की आशंका बरकरार है

पिछले कुछ सप्ताह से सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गिरावट है। इसका प्राइस अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की चीन पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा और भारी बिकवाली से इसका प्राइस 30 प्रतिशत से ज्यादा गिरा है। इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Citigroup ने बिटकॉइन में अगले 12 महीनों में तेजी आने का पूर्वानुमान दिया है। 

इस रिपोर्ट को प्रकाशित करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस 88,000 डॉलर से कुछ कम पर था। Citigroup ने एक नोट में कहा है कि अगले 12 महीनों में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस बढ़कर 1,43,000 डॉलर तक जा सकता है। यह इसके मौजूदा लेवल से 60 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी होगी। Citigroup ने दूसरी सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Ethereum के लिए इसी अवधि में 4,304 डॉलर का पूर्वानुमान दिया है। यह Ethereum के लगभग 2,960 डॉलर के मौजूदा लेवल से लगभग 45 प्रतिशत की तेजी है। 

Citigroup ने कहा है कि रेगुलेटरी स्थिति में सुधार होने से बिटकॉइन में खरीदारी बढ़ सकती है। हालांकि, इसके साथ ही Citigroup का कहना है कि क्रिप्टो मार्केट में तेजी का दौर चलने पर बिटकॉइन 1,89,000 डॉलर का लेवल छू सकता है और मंदड़ियों के हावी होने पर यह गिरकर 78,000 डॉलर पर जा सकता है। हाल ही में इंटरनेशनल बैंकिंग फर्म Standard Chartered ने बिटकॉइन के लिए प्राइस टारगेट को घटाया था। Standard Chartered ने इस वर्ष के अंत तक बिटकॉइन के लिए दो लाख डॉलर के पिछले पूर्वानुमान को आधा घटाकर एक लाख डॉलर किया था। हालांकि, इसके लिए लॉन्ग-टर्म के पांच लाख डॉलर के पूर्वानुमान को बरकरार रखा है लेकिन इसकी समयसीमा को बढ़ाकर 2028 से 2030 किया है। 

भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रेगुलेटर्स की आशंका बरकरार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से भी क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर आशंका जताई जा चुकी है। पिछले सप्ताह RBI के डिप्टी गवर्नर, T Rabi Sankar ने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी वास्तव में एक करेंसी नहीं है क्योंकि इसमें इससे जुड़े फीचर्स नहीं हैं। उन्होंने बताया था कि क्रिप्टोकरेंसी सिर्फ कोड का एक पीस है। यह एक फाइनेंशियल एसेट या किसी प्रकार का एसेट नहीं है। उन्होंने बताया कि मनी के मापदंड के तौर पर क्रिप्टो टोकन्स की कोई पात्रता नहीं है। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.