बिटकॉइन पर बिकवाली की मार, 90,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस

पिछले कुछ सप्ताह की गिरावट से इस वर्ष बिटकॉइन में प्रॉफिट खत्म हो गया है। इस मार्केट में पिछले एक महीने में आठ लाख से अधिक बिटकॉइन की बिकवाली हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 नवंबर 2025 16:50 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस मंगलवार को घटकर 90,000 डॉलर से कम हो गया है
  • पिछले महीने बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी ने सात महीनों का निचला लेवल छुआ है

पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट है। इसका बड़ा असर सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin पर पड़ा है। बिटकॉइन का प्राइस मंगलवार को घटकर 90,000 डॉलर से कम हो गया। यह सात महीनों का इसका सबसे कम प्राइस है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में कटौती की कम संभावना और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) की ओर से बिकवाली इस गिरावट के पीछे बड़े कारण हैं। 

बिटकॉइन का प्राइस लगभग दो प्रतिशत घटकर 89,953 डॉलर पर चला गया था। हालांकि, इसमें बाद में कुछ रिकवरी हुई है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने पिछले महीने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से बिटकॉइन में लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट हुई है। इस रिपोर्ट को प्रकाशित करने पर क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर इसका प्राइस लगभग 91,200 डॉलर पर था। पिछले कुछ सप्ताह की गिरावट से इस वर्ष बिटकॉइन में प्रॉफिट खत्म हो गया है। इस मार्केट में पिछले एक महीने में आठ लाख से अधिक बिटकॉइन की बिकवाली हुई है। इसका असर भी इस क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस पर पड़ा है। 

Advertisement

Ethereum और XRP जैसी कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी काफी घटे हैं। अगस्त में Ethereum ने लगभग 4,956 डॉलर का हाई छुआ था। इसके बाद से यह लगभग 40 प्रतिशत गिरा है। Ether का प्राइस लगभग 3,060 डॉलर पर था। मार्केट एक्सपर्ट्स ने बताया है कि Ether को 3,000 डॉलर के लेवल को बरकरार रखने में मुश्किल हो रही है। ट्रेडर्स में यह अटकल है कि क्या यह क्रिप्टो मार्केट में चार वर्ष की मंदी के एक और साइकल की शुरुआत है। अगर ऐसा होता है तो इस मार्केट में बिकवाली का दौर खिंच सकता है। इससे बिटकॉइन में गिरावट भी बढ़ने की आशंका है। 

इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump ने बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर साइन किए थे। हालांकि, ट्रंप ने जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं उसमें यह स्पष्ट है कि इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि इसके लिए मार्केट से इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी को नहीं खरीदा जाएगा। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस भी बनाए जा रहे हैं। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.