बिटकॉइन पर भारी पड़ रहा मजबूत डॉलर, 59,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस

पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जुलाई 2026 16:49 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 59,000 डॉलर से नाचे चला गया है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी गिरावट थी
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.06 लाख करोड़ डॉलर पर था

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी गिरावट थी

सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को गिरावट थी। मजबूत डॉलर और अमेरिका में फेडरल रिजर्व के रुख को लेकर अनिश्चितता से क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ रहा है। बिटकॉइन का प्राइस 59,000 डॉलर से नाचे चला गया है। बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी नुकसान था। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर क्रिप्टो एक्सचेंज CoinmarketCap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 58,660 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी गिरावट थी। Ethereum का प्राइस लगभग 1,574 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Tron, XRP, Monero और BNB शामिल थे। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.06 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

बिटकॉइन में जून में 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनवेस्टर्स का फोकस फेडरल रिजर्व के चेयरमैन, Kevin Warsh के संबोधन पर है जिससे आगामी मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर कोई संकेत मिल सकता है। फेडरल रिजर्व की ओर से पॉजिटिव स्टेटमेंट आने पर बिटकॉइन के दोबारा 60,000 डॉलर के लेवल को पार करने की संभावना है। अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में 30 जून को कुछ आउटफ्लो हुआ है। इससे बड़े इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के क्रिप्टो मार्केट से कुछ दूरी बनाने का पता चल रहा है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई है। 

अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump का बिटकॉइन और Ethereum सहित क्रिप्टोकरेंसीज में 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा का इनवेस्टमेंट है। बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy ने भी हाल ही में अपने क्रिप्टो के रिजर्व को बढ़ाया है। Strategy (पहले MicroStrategy) के पास कुल 8,45,256 बिटकॉइन हैं। इस अमेरिकी कंपनी की बिटकॉइन होल्डिंग की वैल्यू लगभग 52 अरब डॉलर की है। Strategy के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने बताया था कि इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 75,680 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है। इस वर्ष फरवरी में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बिटकॉइन के प्राइस में तेजी आई थी। इससे मार्केट एनालिस्ट्स अनिश्चितता की स्थिति में बिटकॉइन का हेज के तौर पर दर्जा देने पर विचार कर रहे थे। हालांकि, यह तेजी ज्यादा नहीं चली और इसमें इसका प्राइस काफी गिरा है। इसके पीछे ETF से फंड का विड्रॉल भी एक बड़ा कारण है। 


 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  2. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  3. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
  4. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  5. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.