Bitcoin पर बिकवाली का प्रेशर, 20 महीनों के निचले लेवल पर प्राइस 

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन को लेकर सेंटीमेंट में कमजोरी नहीं आई है। इस गिरावट के पीछे रिस्क वाले एसेट्स से दूरी बनाना, मैक्रो इकोनॉमिक आशंकाएं और प्रॉफिट बुकिंग जैसे बड़े कारण हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जून 2026 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस लगभग 59,670 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस लगभग 1,549 डॉलर पर था
  • क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के पीछे प्रॉफिट बुकिंग प्रमुख कारण है

पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था

सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में शुक्रवार को बड़ी गिरावट थी। इसका प्राइस 60,000 डॉलर से महत्वपूर्ण लेवल से नीचे चला गया। इनवेस्टर्स के रिस्क वाले एसेट्स से दूरी बनाने, मैक्रो इकोनॉमिक आशंकाओं और टेक शेयरों में हो रही बिकवाली का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है।      

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर Bitcoin का प्राइस लगभग 59,670 डॉलर पर था। इससे पहले इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस लगभग 59,000 डॉलर तक गिरा था, जो इसका लगभग 20 महीनों में निचला लेवल है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी नुकसान था। Ethereum का प्राइस लगभग 1,549 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Tether, BNB, Monero और XRP में गिरावट थी। 

बिटकॉइन का प्राइस लगभग 20 महीनों में पहली बार 60,000 डॉलर के लेवल से नीचे गिया है। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस लगभग 32 प्रतिशत टूटा है। इसके अलावा Solana में लगभग 47 प्रतिशत की गिरावट हुई है। पिछले साइकल्स के विपरीत, क्रिप्टोकरेंसीज में स्टॉक मार्केट में रिकवरी के साथ तेजी नहीं आ रही। इससे क्रिप्टो मार्केट का शेयर मार्केट के मूवमेंट के साथ लिंक कमजोर होता लग रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन को लेकर सेंटीमेंट में कमजोरी नहीं आई है। इस गिरावट के पीछे रिस्क वाले एसेट्स से दूरी बनाना, मैक्रो इकोनॉमिक आशंकाएं और प्रॉफिट बुकिंग जैसे बड़े कारण हैं। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से बिटकॉइन का प्राइस 50 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है। 

बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy ने भी हाल ही में अपने क्रिप्टो के रिजर्व को बढ़ाया है। Strategy (पहले MicroStrategy) के पास कुल 8,45,256 बिटकॉइन हैं। इस अमेरिकी कंपनी की बिटकॉइन होल्डिंग की वैल्यू लगभग 53 अरब डॉलर की है। Strategy के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने बताया था कि इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 75,680 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के इन्फ्लेशन से निपटने के लिए इंटरेस्ट रेट को बढ़ाने की संभावना को लेकर भी मार्केट्स में अनिश्चितता की स्थिति है। कर्ज महंगा होने से रिस्क वाले एसेट्स से दूरी बनाई जाती है और इनवेस्टमेंट के सुरक्षित माने जाने वाले जरियों में फंडिंग में बढ़ोतरी होती है। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.