बिटकॉइन में बढ़ी कंपनियों की दिलचस्पी, MicroStrategy ने दोबारा की बड़ी खरीदारी

माइक्रोस्ट्रैटेजी ने 5,262 बिटकॉइन खरीदने के लिए लगभग 56.1 करोड़ डॉलर के शेयर्स की बिक्री की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2024 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin ने हाल ही में 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई बनाया था
  • इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है
  • अमेरिका में ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का भी संकेत दिया था

इस कंपनी के पास कुल 4,44,262 बिटकॉइन हैं

अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में उत्साह है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने हाल ही में 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई बनाया था। हालांकि, इसके बाद से इसमें गिरावट हुई है। इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। 

एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली MicroStrategy ने लगातार सातवें सप्ताह में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे हैं। कंपनी ने बताया है कि उसने पिछले सप्ताह 5,262 बिटकॉइन की खरीदारी की है। इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 1,06,612 डॉलर का प्राइस दिया गया है। यह रिपोर्ट लिखे जाने पर इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस एक प्रतिशत से अधिक घटकर 94,300 डॉलर से अधिक पर  ट्रेड कर रहा था। माइक्रोस्ट्रैटेजी ने ये बिटकॉइन खरीदने के लिए लगभग 56.1 करोड़ डॉलर के शेयर्स की बिक्री की है। इस कंपनी के पास कुल 4,44,262 बिटकॉइन हैं। इसके लिए माइक्रोस्ट्रैटेजी ने 27.7 अरब डॉलर का कुल खर्च किया है और प्रति बिटकॉइन औसत प्राइस लगभग 62,257 डॉलर का है। 

इस कंपनी ने 9 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच भी लगभग 15,350 बिटकॉइन को लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके लिए MicroStrategy ने प्रति बिटकॉइन 1,00,380 डॉलर से कुछ अधिक का प्राइस चुकाया था। क्रिप्टो सेगमेंट में इनवेस्टेंट बढ़ाने का कंपनी के शेयर को भी फायदा मिला है। इस वर्ष MicroStrategy का शेयर लगभग 490 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इस कंपनी की शेयर्स की बिक्री कर बिटकॉइन खरीदने की स्ट्रैटेजी पर सवाल भी उठ रहे हैं। 

अमेरिका में ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का भी संकेत दिया था। इससे इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस में काफी तेजी आई थी। हालांकि, पिछले सप्ताह अमेरिका के Federal Reserve ने कहा था कि उसका Bitcoin का बड़ा स्टॉक बनाने की सरकार की योजना में शामिल होने का इरादा नहीं है।  फेडरल रिजर्व के प्रमुख, Jerome Powell ने बताया था, "हमें बिटकॉइन खरीदने की अनुमति नहीं है।" बिटकॉइन का रिजर्व बनाने को लेकर कानूनी मुद्दों पर उनका कहना था, "इस पर कांग्रेस को विचार करना है लेकिन फेडरल रिजर्व में इसके लिए कानून में बदलाव पर हम विचार नहीं कर रहे।" फेडरल रिजर्व की इस टिप्पणी के बाद बिटकॉइन के प्राइस में गिरावट हुई है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.