बिटकॉइन में जोरदार प्रॉफिट, 43,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के लिए अगला रेजिस्टेंस 44,500 डॉलर पर है। इसे पार करने पर यह 48,000 डॉलर तक बढ़ सकता है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023 16:38 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 43,672 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर लगभग 1.63 लाख करोड़ डॉलर पर था
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को लगभग 2.26 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 43,672 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस लगभग 1,608 डॉलर बढ़ा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के लिए अगला रेजिस्टेंस 44,500 डॉलर पर है। इसे पार करने पर यह 48,000 डॉलर तक बढ़ सकता है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 0.07 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,203 डॉलर पर था। इसके अलावा Ripple, Solana, Cardano, Polkadot, Chainlink, Polygon और Stellar के प्राइसेज में तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.03 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.63 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "आमतौर पर दिसंबर के महीने में प्राइस में बड़ा एक्शन होता है। यह देखना होगा कि बिटकॉइन का हाल का पीक प्राइस बन चुका है या तेजी के दौर की शुरुआत हुई है। Solana में तेजी जारी है। इसका प्राइस लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर 80 डॉलर तक पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष मई के बाद से इसका सबसे अधिक प्राइस है। यह BNB को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बनने के निकट है।" क्रिप्टो से जुड़ी बड़ी फर्मों को अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से बिटकॉइन ETF के लिए जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों के साथ ही सामान्य मार्केट एक्सचेंजों के जरिए भी बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट किया जा सकेगा। 

बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इसके प्राइस में बड़ी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा था। पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  2. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू डील्स
  3. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.