Bitcoin पर मंदी की मार, 70,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस

इस गिरावट का बड़ा कारण अमेरिका के फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन के तौर पर Kevin Warsh का नॉमिनेशन बताया जा रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 17:18 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष अक्टूबर में 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था
  • इसके बाद से बिटकॉइन का प्राइस 40 प्रतिशत तक घटा है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी काफी गिरावट हुई है

पिछले वर्ष अक्टूबर में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था

क्रिप्टो मार्केट के सबसे अधिक वैल्यू वाले टोकन बिटकॉइन में गुरुवार को बड़ी गिरावट हुई है। पिछले वर्ष नवंबर के बाद से Bitcoin का प्राइस पहली बार 70,000 डॉलर से नीचे गिरा है और इसने 69,101 डॉलर का निचला लेवल छुआ है। हालांकि, बाद में बिटकॉइन में कुछ रिकवरी दर्ज की गई। 

इस गिरावट का बड़ा कारण अमेरिका के फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन के तौर पर Kevin Warsh का नॉमिनेशन बताया जा रहा है। ऐसी अटकल है कि केविन के इस पोस्ट पर आने के बाद फेडरल रिजर्व की बैलेंस शीट में कमी की जा सकती है। पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो मार्केट में काफी वोलैटिलिटी रही है। ट्रेडर्स को मंदड़ियों के क्रिप्टो मार्केट पर हावी होने की आशंका है और इस वजह से वे अपने पोजिशंस को लिक्विडेट कर रहे हैं। इस रिपोर्ट को प्रकाशित किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 71,280 डॉलर पर था। पिछले वर्ष अक्टूबर में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से यह 40 प्रतिशत तक घटा है।  

Advertisement

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum के प्राइस में भी काफी कमी हुई है और यह लगभग 2,200 डॉलर पर है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस गिरावट के पीछे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से बिकवाली भी एक कारण है। पिछले वर्ष अक्टूबर में अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के कई देशों पर भारी टैरिफ लगाने से क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट हुई थी। इसके बाद से बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से अरबों डॉलर निकाले गए हैं। जनवरी में अमेरिकी स्पॉट बिटकॉइन ETFs से तीन अरब डॉलर से अधिक का आउटफ्लो हुआ है। 

बिटकॉइन में गिरावट का Strategy (पहले MicroStrategy) जैसे इंस्टूट्यूशनल इनवेस्टर्स पर भी बड़ा असर पड़ सकता है। पिछले महीने इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर ने बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे थे। Strategy के पास कुल 7,12,647 बिटकॉइन हो गए हैं। इस अमेरिकी कंपनी के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने पिछले कुछ वर्षों में बिटकॉइन की होल्डिंग को तेजी से बढ़ाया है। कंपनी के पास मौजूद बिटकॉइन्स की कुल वैल्यू 62 अरब डॉलर से ज्यादा की है। इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 76,037 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है  इस सबसे महंगे क्रिप्टो टोकन के प्राइस में भारी गिरावट का असर Strategy की बैलेंस शीट पर हो सकता है। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.