देश में Bitcoin, Ethereum, अन्य क्रिप्टो को कानूनी दर्जा नहीं मिलेगाः फाइनेंस सेक्रेटरी

फाइनेंस सेक्रेटरी टी वी सोमनाथन ने बताया कि केवल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी डिजिटल रुपया कानूनी दर्जा हासिल करेगा

विज्ञापन
अपडेटेड: 2 फरवरी 2022 22:17 IST
ख़ास बातें
  • रेगुलेशन में KYC, सेलर का लाइसेंस जैसे नियम हो सकते हैं
  • डिजिटल रुपये के जरिए डिजिटल वॉलेट्स की तरह ट्रांजैक्शन की जा सकेंगी
  • क्रिप्टोकरंसी को सरकार की ओर से कानूनी दर्जा नहीं मिलेगा

डिजिटल रुपये को कानूनी दर्जा मिलेगा और यह कैश पेमेंट के समान होगा

Bitcoin या Ethereum जैसी क्रिप्टोकरंसीज को देश में कभी कानूनी दर्जा नहीं मिलेगा। फाइनेंस सेक्रेटरी टी वी सोमनाथन ने बतायाकि केवल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी डिजिटल रुपया कानूनी दर्जा हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो एसेट्स की वैल्यू दो लोगों के बीच तय होती है। आप गोल्ड, डायमंड और क्रिप्टो एसेट्स को खरीद सकते हैं लेकिन उस वैल्यू को सरकार की ओर से स्वीकृति नहीं होगी।

सोमनाथन ने ANI से कहा,  "डिजिटल रुपये के पीछे RBI की ताकत होगी जो कभी डिफॉल्ट नहीं करेगा। RBI का धन होगा लेकिन यह डिजिटल प्रकार का होगा। RBI की ओर से जारी डिजिटल रुपये के पास कानूनी दर्जा होगा। डिजिटल रुपये के साथ हम नॉन-डिजिटल एसेट्स खरीद सकेंगे, जैसे हम अपने वॉलेट या UPI प्लेटफॉर्म के जरिए पेमेंट्स से चीजों को खरीदते हैं।" उन्होंने बताया कि Bitcoin, Ethereum या किसी एक्टर की पिक्चर से जुड़ा NFT को कभी कानूनी स्वीकृति नहीं मिलेगी। इस रिपोर्ट को प्रकाशित करते समय देश में बिटकॉइन का प्राइस 30.84 लाख रुपये और Ethereum का 2.24 लाख रुपये था।

उन्होंने कहा कि क्रिप्टोकरंसीज में इनवेस्टमेंट करने वाले लोगों को यह समझना चाहिए कि इन्हें सरकार की ओर से स्वीकृति नहीं मिली है। इसकी कोई गारंटी नहीं है कि यह इनवेस्टमेंट सफल होगा या नहीं। इसमें नुकसान हो सकता है और सरकार इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। हालांकि, इसके साथ ही सोमनाथन ने स्पष्ट किया कि जो चीजें कानूनी नहीं हैं तो इसका यह मतलब नहीं है कि वे गैर कानूनी हैं। सोमनाथन ने कहा, "Bitcoin या Ethereum गैर कानूनी नहीं हैं। मैं यह कह सकता हूं कि अगर क्रिप्टोकरंसी के लिए रेगुलेशन आता है तो भी इसे कानूनी दर्जा नहीं मिलेगा।"

सोमनाथन ने बताया कि रेगुलेशन में  KYC, सेलर का लाइसेंस जैसे नियम हो सकते हैं। इसके बारे में सरकार बाद में फैसला करेगी। यह भी देखा जाएगा कि अन्य देशों में क्या हो रहा है। डिजिटल रुपये के बारे में उनका कहना था कि यह Bitcoin या Ethereum की तरह नहीं होगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल रुपये के जरिए Paytm, UPI जैसे डिजिटल वॉलेट्स की तरह ट्रांजैक्शन की जा सकेंगी। डिजिटल रुपये को कानूनी दर्जा मिलेगा और यह कैश पेमेंट के समान होगा। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Etherium, Government, Investment, Regulation, Legal
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.