देश में Bitcoin, Ethereum, अन्य क्रिप्टो को कानूनी दर्जा नहीं मिलेगाः फाइनेंस सेक्रेटरी

फाइनेंस सेक्रेटरी टी वी सोमनाथन ने बताया कि केवल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी डिजिटल रुपया कानूनी दर्जा हासिल करेगा

देश में Bitcoin, Ethereum, अन्य क्रिप्टो को कानूनी  दर्जा नहीं मिलेगाः फाइनेंस सेक्रेटरी

डिजिटल रुपये को कानूनी दर्जा मिलेगा और यह कैश पेमेंट के समान होगा

ख़ास बातें
  • रेगुलेशन में KYC, सेलर का लाइसेंस जैसे नियम हो सकते हैं
  • डिजिटल रुपये के जरिए डिजिटल वॉलेट्स की तरह ट्रांजैक्शन की जा सकेंगी
  • क्रिप्टोकरंसी को सरकार की ओर से कानूनी दर्जा नहीं मिलेगा
विज्ञापन
Bitcoin या Ethereum जैसी क्रिप्टोकरंसीज को देश में कभी कानूनी दर्जा नहीं मिलेगा। फाइनेंस सेक्रेटरी टी वी सोमनाथन ने बतायाकि केवल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी डिजिटल रुपया कानूनी दर्जा हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो एसेट्स की वैल्यू दो लोगों के बीच तय होती है। आप गोल्ड, डायमंड और क्रिप्टो एसेट्स को खरीद सकते हैं लेकिन उस वैल्यू को सरकार की ओर से स्वीकृति नहीं होगी।

सोमनाथन ने ANI से कहा,  "डिजिटल रुपये के पीछे RBI की ताकत होगी जो कभी डिफॉल्ट नहीं करेगा। RBI का धन होगा लेकिन यह डिजिटल प्रकार का होगा। RBI की ओर से जारी डिजिटल रुपये के पास कानूनी दर्जा होगा। डिजिटल रुपये के साथ हम नॉन-डिजिटल एसेट्स खरीद सकेंगे, जैसे हम अपने वॉलेट या UPI प्लेटफॉर्म के जरिए पेमेंट्स से चीजों को खरीदते हैं।" उन्होंने बताया कि Bitcoin, Ethereum या किसी एक्टर की पिक्चर से जुड़ा NFT को कभी कानूनी स्वीकृति नहीं मिलेगी। इस रिपोर्ट को प्रकाशित करते समय देश में बिटकॉइन का प्राइस 30.84 लाख रुपये और Ethereum का 2.24 लाख रुपये था।

उन्होंने कहा कि क्रिप्टोकरंसीज में इनवेस्टमेंट करने वाले लोगों को यह समझना चाहिए कि इन्हें सरकार की ओर से स्वीकृति नहीं मिली है। इसकी कोई गारंटी नहीं है कि यह इनवेस्टमेंट सफल होगा या नहीं। इसमें नुकसान हो सकता है और सरकार इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। हालांकि, इसके साथ ही सोमनाथन ने स्पष्ट किया कि जो चीजें कानूनी नहीं हैं तो इसका यह मतलब नहीं है कि वे गैर कानूनी हैं। सोमनाथन ने कहा, "Bitcoin या Ethereum गैर कानूनी नहीं हैं। मैं यह कह सकता हूं कि अगर क्रिप्टोकरंसी के लिए रेगुलेशन आता है तो भी इसे कानूनी दर्जा नहीं मिलेगा।"

सोमनाथन ने बताया कि रेगुलेशन में  KYC, सेलर का लाइसेंस जैसे नियम हो सकते हैं। इसके बारे में सरकार बाद में फैसला करेगी। यह भी देखा जाएगा कि अन्य देशों में क्या हो रहा है। डिजिटल रुपये के बारे में उनका कहना था कि यह Bitcoin या Ethereum की तरह नहीं होगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल रुपये के जरिए Paytm, UPI जैसे डिजिटल वॉलेट्स की तरह ट्रांजैक्शन की जा सकेंगी। डिजिटल रुपये को कानूनी दर्जा मिलेगा और यह कैश पेमेंट के समान होगा। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Etherium, Government, Investment, Regulation, Legal

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  2. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  3. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  4. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  5. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  6. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  7. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  9. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  10. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »