Bitcoin में तेजी बरकरार, 18,700 डॉलर से पार हुआ प्राइस

कई क्रिप्टोकरेंसीज में पिछले कुछ दिनों में तेजी आई है। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 560 डॉलर बढ़ी है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जनवरी 2023 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Avalanche के प्राइस में लगभग 25 प्रतिशत का उछाल था
  • Cosmos, Wrapped Bitcoin, Bitcoin Cash भी तेजी वाले सेगमेंट में शामिल थे
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 1.95 प्रतिशत बढ़कर 907 अरब डॉलर से अधिक हो गई

क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस शुक्रवार को 2.38 प्रतिशत बढ़कर 18.767 डॉलर पर था। Binance और Coinbase जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर भी बिटकॉइन के प्राइस की समान स्थिति थी। क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं। कई क्रिप्टोकरेंसीज में पिछले कुछ दिनों में तेजी आई है। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 560 डॉलर बढ़ी है। 

Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Polygon, Polkadot, Tron और Uniswap के प्राइसेज में बढ़ोतरी हुई है। Avalanche के प्राइस में लगभग 25 प्रतिशत का उछाल था। इसका बड़ा कारण Amazon Web Services की इसकी क्रिएटर Ava Labs के साथ क्रिप्टो से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने की डील है। Cosmos, Wrapped Bitcoin और Bitcoin Cash भी तेजी वाले सेगमेंट में शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.95 प्रतिशत बढ़कर 907 अरब डॉलर से अधिक पर पहुंच गया। 

क्रिप्टो इनवेस्टमेंट फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "यह इनवेस्टर्स के मार्केट में लौटने का एक अच्छा संकेत है। हालांकि, सतर्कता रखने की जरूरत है और डॉलर कॉस्ट की एवरेजिंग पर जोर देना चाहिए।" पिछले सात वर्षों में बिटकॉइन खरीदने वाले लगभग तीन चौथाई लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। यह जानकारी बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के इकोनॉमिस्ट्स की ओर से पिछले सात वर्षों में लगभग 95 देशों के क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स के डेटा की स्टडी से मिली है। 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से मिला था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Bitcoin, Value, Market, Investors, Fund, Regulator, Amazon, Polygon, Deal, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.