Bitcoin निवेशक Michael Saylor अब नहीं रहेंगे MicroStrategy के सीईओ, जानें वजह

MicroStrategy में उनका काम अब बिटकॉइन खजाने को बढ़ाने की रणनीति को लेकर होगा, इसके साथ ही वे बिटकॉइन से जुड़ी दूसरी कई पहल पर भी काम करेंगे

Bitcoin निवेशक Michael Saylor अब नहीं रहेंगे MicroStrategy के सीईओ, जानें वजह

Michael Saylor पिछले तीन दशकों से कंपनी के सीईओ रहे हैं।

ख़ास बातें
  • माइकल की जगह अब कंपनी के टॉप एक्जिक्यूटिव Phong Le लेंगे
  • माइकल सेलर हमेशा ही कंपनी के बिटकॉइन रिजर्व को बढ़ाने के पक्ष में रहे हैं
  • Michael Saylor पिछले तीन दशकों से कंपनी के सीईओ रहे हैं
विज्ञापन
MicroStrategy के सीईओ Michael Saylor अब इस पद को छोड़ने जा रहे हैं। उनकी जगह अब कंपनी के टॉप एक्जिक्यूटिव Phong Le लेने जा रहे हैं। वहीं, माइकल अब एक पायदान नीचे जाते हुए एक्जिक्यूटिव चेयरमेन का भार संभालेंगे। सीईओ का पद अब Phong Le को सौंपा जा रहा है, जिसके लिए Phong Le काफी उत्साहित हैं। Phong Le 2020 से ही कंपनी के प्रेजिडेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यह उनके लिए सम्मान की बात है और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं कि उनको कंपनी की बागडोर सौंपी जा रही है। 

Michael Saylor का इस बारे में मानना है कि कंपनी के सीईओ और चेयरमैन के रोल को अलग अलग बांटना कंपनी के लिए फायदेमंद होगा। इसके बाद कंपनी अपनी मुख्य रणनीति पर और ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर पाएगी। Michael Saylor पिछले तीन दशकों से कंपनी के सीईओ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कंपनी के साथ कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। Saylor याद करते हैं जब 2000 में अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन ने उनकी कंपनी पर आरोप लगाया था और उन्हें एक दिन में 6 बिलियन डॉलर (लगभग 4.7 खरब रुपये) गंवाने पड़े थे। 

MicroStrategy में उनका काम अब बिटकॉइन खजाने को बढ़ाने की रणनीति को लेकर होगा, इसके साथ ही वे बिटकॉइन से जुड़ी दूसरी कई पहल पर भी काम करेंगे। कंपनी अगस्त 2020 में सुर्खियों में आ गई थी जब इसने बिटकॉइन को रिजर्व के रूप में अपनाया था। माइक्रोस्ट्रेट्जी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin की सबसे बड़ी होल्डर है। जून में कंपनी ने 1 करोड़ डॉलर की कीमत के बिटकॉइन खरीदे थे। उस वक्त क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भयंकर मंदी का दौर चल रहा था। 

माइकल सेलर ने हमेशा ही कंपनी के बिटकॉइन रिजर्व को बढ़ाने के पक्ष में बात की है। जब पिछले दिनों बिटकॉइन की कीमत गिरावट के अधिकतम स्तर पर पहुंच चुकी थी, तब भी माइकल का कहना यही था कि लोगों को क्रिप्टो में विश्वास नहीं तोड़ना चाहिए, बल्कि निवेश के लिए इस मौके का फायदा उठाना चाहिए। इस बीच कंपनी का क्रिप्टो संबंधी नुकसान जून में 1 बिलियन डॉलर (लगभग 80 अरब रुपये) पर पहुंच गया था। माइकल सेलर के सीईओ पद को छोड़ने की खबर के बाद कंपनी के शेयर कुछ ही घंटों में 2 प्रतिशत तक गिर गए। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  3. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  4. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  5. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  8. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  9. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  10. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »