Binance के CEO ने Tesla की Bitcoin होल्डिंग को मामूली करार दिया

क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Changpeng Zhao मानते हैं प्रति दिन लगभग 100 अरब डॉलर के बिटकॉइन्स की ट्रेडिंग होती है

Binance के CEO ने Tesla की Bitcoin होल्डिंग को मामूली करार दिया

टेस्ला ने एक अरब डॉलर से कम के बिटकॉइन बेचे हैं

ख़ास बातें
  • टेस्ला के बिटकॉइन बेचने से क्रिप्टो मार्केट को झटका लगा था
  • एलन मस्क को क्रिप्टो के बड़े समर्थकों में गिना जाता है
  • बिटकॉइन के प्राइस में पिछले कुछ महीनों में काफी गिरावट हुई है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla के हाल ही में अपनी बिटकॉइन होल्डिंग में से लगभग 75 प्रतिशत को बेचने से क्रिप्टो मार्केट को झटका लगा था। क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Changpeng Zhao मानते हैं कि टेस्ला की यह होल्डिंग मामूली है। उनका अनुमान है कि प्रति दिन लगभग 100 अरब डॉलर के बिटकॉइन्स की ट्रेडिंग होती है। टेस्ला ने एक अरब डॉलर से कम के बिटकॉइन बेचे हैं।

टेस्ला के प्रमुख Elon Musk का कहना है कि इस बिक्री को बिटकॉइन पर किसी फैसले के तौर पर नहीं लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि कंपनी की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज की खरीद भी की जा सकती है। इस बारे में एक इंटरव्यू में Changpeng ने कहा कि लोगों को मस्क के बिटकॉइन में भारी बिकवाली करने को किसी बड़े संकेत के तौर पर नहीं देखना चाहिए। उनका कहना था, "वह एक चतुर व्यक्ति हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उनके पास मौजूद सभी एसेट् कीमती हैं। केवल उनके बिटकॉइन को खरीदने या बेचने से असर नहीं पड़ता।" Changpeng की इस राय से बहुत से यूजर्स सहमत हो सकते हैं लेकिन कुछ का मानना है कि बिटकॉइन की ट्रेडिंग को लेकर सही वॉल्यूम का पता चलने पर ही इस बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। 


हाल ही में सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर और बिलिनेयर  Bill Gates ने नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) जैसे क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स को जालसाजी बताया था। उनका कहना था कि ये 'बेवकूफ बनाने की थ्योरी' पर बेस्ड हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया में क्लाइमेट से जुड़ी एक कॉन्फ्रेंस में डिजिटल एसेट्स का मजाक बनाते हुए गेट्स ने कहा था, "निश्चित तौर पर बंदरों की महंगी डिजिटल इमेजेज से दुनिया में काफी सुधार होगा।" 

उन्होंने बताया था कि इस एसेट क्लास में वह कोई खरीद या बिक्री नहीं करते। इससे पहले भी गेट्स क्रिप्टो की निंदा कर चुके हैं। बिटकॉइन में अधिक रिस्क और क्रिप्टो माइनिंग से एनवायरमेंट को होने वाले नुकसान को लकेर पिछले वर्ष उनकी इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क के साथ बहस भी हुई थी। गेट्स ने कुछ वर्ष पहले क्लाइमेट पर फोकस करने वाले फंड Breakthrough Energy Ventures की शुरुआत की थी। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग को क्रिप्टोकरेंसीज की तुलना में कई गुना एफिशिएंट बताया था।  

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Exchange, Tesla, Elon Musk, Binance, Market, Bitcoin, NFT

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »